राष्ट्रीय

Chandan Mitra Passes Away: पूर्व राज्यसभा सांसद चंदन मित्रा का निधन, पीएम मोदी समेत बड़े नेताओं ने जताया शोक

Chandan Mitra Passes Away पूर्व राज्यसभा सांसद चंदन मित्रा का निधन, 2018 में बीजेपी छोड़ ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में हो गए थे शामिल
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2021, 9:48 AM IST
Chandan Mitra Passes Away
Chandan Mitra Passes Away

नई दिल्ली। राज्यसभा के पूर्व सांसद और पत्रकार चंदन मित्रा ( Chandan Mitra Passes Away ) का गुरुवार सुबह निधन हो गया है। वह पायनियर के संपादक भी रहे। चंदन मित्रा बीजेपी के कोटे से राज्यसभा पहुंचे थे।

हालांकि वर्ष 2018 में उन्होंने बीजेपी छोड़ कर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था।
चंदन मित्रा के निधन पर पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने शोक जताया है।

चंदन मित्रा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'श्री चंदन मित्र जी को उनकी बुद्धि और अंतर्दृष्टि के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने मीडिया के साथ-साथ राजनीति की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई। उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना. शांति।'

स्वपन दासगुप्ता ने साझा की पुरानी तस्वीर
चंदन मित्रा के निधन पर बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता ने चंदन मित्रा के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की। गुप्ता ने लिखा- 'मैं 1972 में एक स्कूल यात्रा के दौरान मेरे साथ चंदन मित्रा की एक तस्वीर पोस्ट कर रहा हूं. खुश रहो मेरे प्यारे दोस्त तुम जहां भी हो।'

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, 'मैंने आज सुबह अपने सबसे करीबी दोस्त चंदन मित्रा को खो दिया। हम ला मार्टिनियर के छात्र के रूप में एक साथ थे और सेंट स्टीफंस और ऑक्सफोर्ड गए। हम एक ही समय में पत्रकारिता में शामिल हुए और अयोध्या और भगवा लहर के उत्साह को साझा किया।'

दो बार राज्यसभा सांसद रहे मित्रा
चंदन मित्रा का जन्म पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 12 दिसंबर 1954 को हुआ था। चंदन मित्रा दो बार राज्यसभा सांसद रहे थे। पहली बार वह अगस्त 2003 से अगस्त 2009 तक राज्यसभा सांसद रहे। फिर भारतीय जनता पार्टी ने 2010 में उन्हें मध्यप्रदेश से सांसद बनाया था।

हालांकि इसके बाद वर्ष 2018 में चंदन मित्रा का बीजेपी से मोह भंग हो गया और उन्होंने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया।

Published on: