राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा कम करने पर पूर्व रॉ सेक्रेटरी ने उठाये सवाल, बोले-अभी माहौल ठीक नहीं, आतंकवादी गतिविधियां हो रही हैं’

PM Modi: पीएम मोदी की सुरक्षा घटाए जाने के बाद पूर्व रॉ सेक्रेटरी ने कहा है कि यह ठीक नहीं है। पीएम जैसे पद की सुरक्षा को कम करना सही बात नहीं है। पीएम के अपील के बाद प्रधानमंत्री ने खुद भी अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या को आधे से भी कम कर दिया है।

2 min read
May 15, 2026
पीएम मोदी(फोटो-IANS)

PM Narendra Modi: कुछ दिनों पहले ही पीएम मोदी ने देश के लोगों से अपील की थी कि कम पेट्रोल-डीजल की खपत करें। जिसके बाद सरकार के कई मंत्री सहित कई राज्य के मुख्यमंत्री ने भी अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या को घटा दिया। साइकिल पर कई मंत्री मुख्यमंत्री अपने दफ्तर पहुंचे। इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी की काफिले में भी गाड़ियों को आधे से कम कर दिया गया। जिसके बाद अब उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की जा रही है। पूर्व रॉ सेक्रेटरी सामंत गोयल ने कहा कि यह ठीक नहीं है। पीएम जैसे ऊंचे पद के लिए सुरक्षा में कमी नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें

कौन हैं रथींद्र बोस? जिन्हें निर्विरोध चुना गया पश्चिम बंगाल विधानसभा का अध्यक्ष

पूर्व रॉ सेक्रेटरी ने क्या कहा?


सामंत गोयल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सुरक्षा कभी भी 'स्टेटस सिंबल' नहीं होती। सुरक्षा हमेशा खतरे के आकलन के आधार पर ही दी जाती है। आज, कई राजनेता इसे एक स्टेटस सिंबल के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने आगे जोड़ा कि गोपनीयता बनाए रखी जानी चाहिए। यानी यह पता न चले कि PM किस गाड़ी में बैठे हैं। अगर वे सिर्फ दो गाड़ियों के काफिले में सफर कर रहे हैं, तो विरोधियों या हमलावरों के लिए उस गाड़ी को निशाना बनाना आसान हो जाएगा।

लगातार आतंकी गतिविधियां हो रही


R&AW के पूर्व सचिव सामंत गोयल ने आगे कहा कि US के राष्ट्रपति ट्रंप पर तीन हमले हो चुके हैं, जबकि US को सबसे सुरक्षित देश माना जाता है। भारत के खिलाफ कई ऐसे तत्व हैं जो देश के खिलाफ काम करते हैं। लगातार आतंकी गतिविधियां भी हो रही हैं। इसलिए, ऐसी स्थिति में, मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि हमें पीएम की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने चाहिए। मौजूदा हालात में ड्रोन और स्नाइपर गन का खतरा बढ़ गया है। इसलिए, हमें उनकी सुरक्षा की समीक्षा करनी चाहिए और उसे मजबूत बनाना चाहिए, न कि उसे कम करना चाहिए।

सुरक्षा क्यों हुई कम?


आपको बता दें कि पीएम ने मिडिल ईस्ट संकट को देखते हुए लोगों से पेट्रोल डीजल कम से कम खपत करने की अपील की थी। इसी को देखते हुए पीएम ने भी अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या को कम कर दिया था। दरअसल, होर्मुज स्ट्रेट पर रोक के कारण तेल आसानी से पहले की तरह नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसलिए पीएम ने यह अपील की थी।

ये भी पढ़ें

दिल्ली टूर जा रहे 44 बच्चों की स्कूल बस टैंकर से टकराई, मची चीख-पुकार; हाईवे पर पसरा सन्नाटा
Published on:
15 May 2026 03:13 pm
Also Read
View All