राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके को बताया बेवकूफ, बनाई अपनी ‘इश्क करो पार्टी’

Ishq Karo Party: कॉकरोच जनता पार्टी और उसके फाउंडर अभिषेक दीपके को लेकर देशभर में चर्चा तेज है। पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज मार्कण्डेय काटजू ने उनकी मांगों पर सवाल उठाते हुए उन्हें बेवकूफ बताया और 'इश्क करो पार्टी' लॉन्च कर दी।

2 min read
Jun 08, 2026
Ishq Karo Party
अभिजीत दीपके, मार्कण्डेय काटजू(फोटो-ANI)

Cockroach Janata Party पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। अपनी मांगों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने एक दिन पहले दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन भी किया था। CJP(Cockroach Janata Party) के फाउंडर अभिषेक दीपके ने इसका नेतृत्व किया था। युवाओं और लोगों का सपोर्ट भी इस सोशल मीडिया पर बनी नई पार्टी को मिल रहा है। सपोर्ट के साथ ही विरोध का सामना भी इसे करना पड़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कण्डेय काटजू ने अभिषेक दीपके के विजन को लेकर सवाल खड़े किये हैं। काटजू ने दीपके को बेवकूफ बता दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी का भी ऐलान कर दिया। सोशल मीडिया साइट 'X' पार्टी बनाते हुए उन्होंने इसका नाम 'इश्क करो पार्टी' रखा है। जिसका मकसद लोगों में प्यार और भाईचारा बढ़ाना बताया है।

अभिषेक दीपके को काटजू ने क्यों बताया बेवकूफ?


सोशल मीडिया साइट 'X' पर लिखते हुए मार्कण्डेय काटजू ने कहा कि अभिजीत दिपके बेवकूफ हैं, इसका सबूत इस बात से साफ है कि उनकी मुख्य मांगों में से एक भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है। उन्होंने आगे लिखा कि अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देते भी हैं, तो उनकी जगह कोई दूसरा मंत्री ही आएगा। तो फिर इससे क्या फर्क पड़ेगा? काटजू के पोस्ट पर लोगों दोनों तरह के कमेंट कर रहे हैं ,कुछ लोगों ने इस मांग को सही बताया तो कुछ लोगों ने काटजू के बात को सही ठहराया।

क्या है इश्क करो पार्टी?


मार्कण्डेय काटजू ने सोशल मीडिया साइट 'X' पर कई पोस्ट शेयर करते हुए 'इश्क करो पार्टी' की शुरुआत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो युवा इस पहल से जुड़ना चाहते हैं, वे पार्टी की आधिकारिक ई-मेल आईडी के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। काटजू ने स्पष्ट किया कि यह कोई मजाक या केवल प्रेम संबंधों को बढ़ावा देने वाला अभियान नहीं है, बल्कि देश की गंभीर समस्याओं के समाधान की दिशा में एक गंभीर प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट और इंस्टाग्राम पेज भी जल्द बना लिया जाएगा।

क्या है 'इश्क करो पार्टी' का मकसद?


पूर्व जज मार्कण्डेय काटजू ने कहा कि भारत आज गरीबी, बेरोजगारी, कुपोषण, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी जैसी अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। उनके अनुसार इन समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब समाज में व्यापक एकता स्थापित हो पाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जाति, धर्म और नस्ल के आधार पर समाज को बांटने की राजनीति की वजह से देश की वास्तविक समस्याएं पीछे छूट जाती हैं।

लोगों के भी आ रहे रिएक्शन


इश्क करो पार्टी की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है। एक ओर जहां कुछ लोग इसे सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश देने वाली पहल मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे CJP की लोकप्रियता के जवाब के रूप में देख रहे हैं। काटजू के इस ऐलान के बाद एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हम आपके इस प्रयास को सपोर्ट करते हैं और चाहते हैं कि देश में प्यार और भाईचारा बढ़ें। दूसरे यूजर ने ज्वाइन करने की इच्छा जताई। एक यूजर ने तो उसने पार्टी का टिकट ही मांग लिया। कुछ लोगों ने इसे कॉकरोच जनता पार्टी से बेहतर बता रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने इसे मजाक भी बताया है।

Updated on:
08 Jun 2026 07:06 pm
Published on:
08 Jun 2026 06:44 pm