राष्ट्रीय

बंगाल चुनाव से पहले ममता को लगा बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस, क्या भाजपा को होगा फायदा?

Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव से पहले पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
2 min read
Mar 31, 2026
Leander Paes,Leander Paes joins bjp,Former Tennis star Leander Paes,Delhi BJP,
बीजेपी में शामिल हुए लिएंडर पेस (Photo-IANS)

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने बीजेपी में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और सुकांत मजूमदार की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। 2021 में पूर्व टेनिस खिलाड़ी पेस ममता बनर्जी की पार्टी में शामिल हुए थे।

क्या बोले लिएंडर पेस

बीजेपी में शामिल होने के बाद लिएंडर पेस ने बीजेपी शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का धन्यवाद करना चाहता हूं। मुझे जिस तरह मौका दिया गया मैं उसके लिए धन्यवाद देता हूं।

उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ एक पर्ची नहीं, यह एक जिम्मेदारी है। मुझे देश, युवाओं की सेवा का मौका मिला है। 'खेलो इंडिया' एक बेहतरीन पहल है। मेरा इरादा युवाओं पर उसी समर्पण और एकाग्रता के साथ ध्यान केंद्रित करने का है, जैसा कि प्रधानमंत्री ने 'खेलो इंडिया' और युवा पीढ़ी के प्रति दिखाया है।

दरअसल, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान लिएंडर पेस ने मुलाकात की थी। इसके बाद से ही अटकले लगाई जाने लग गई कि पेस बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। पेस को केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने फूलों का एक बुके और भाजपा की सदस्यता वाली पर्ची देकर पार्टी में स्वागत किया।

किरेन रिजिजू ने क्या कहा?

लिएंडर पेस के BJP में शामिल होने पर, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह जश्न मनाने का पल है क्योंकि मशहूर लिएंडर पेस BJP में शामिल हो गए हैं। मुझे साफ तौर पर लगता है कि आप बीजेपी के मंच पर एक बड़ी पारी खेलेंगे। आपके BJP में शामिल होने से यह पक्का होगा कि खेलो इंडिया मूवमेंट को और गति मिलेगी।

क्या बीजेपी होगा फायदा

पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी को फबायदा हो सकता है, क्योंकि बंगाल में लिएंडर पेस की काफी फैन फॉलोइंग है। पेस के बीजेपी में शामिल होने के बाद माना जा रहा है कि एक बड़ा वोट बैंक पार्टी की तरफ आ सकता है। वहीं अटकलें भी लगाई जा रही है कि बीजेपी लिएंडर पेस को टिकट दे सकती हैं।

Updated on:
31 Mar 2026 02:18 pm
Published on:
31 Mar 2026 01:46 pm