राष्ट्रीय

Delhi Building Collapsed: सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरी, मलबे से रेस्क्यू किए गए दो बच्चों की मौत

Delhi Building Collapsed दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में बड़ा हादसा, चार मंजिला इमारत भरभरा कर गिरी, एक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2021, 3:38 PM IST
Delhi Building Collapsed
Delhi Building Collapsed

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सब्जी मंडी इलाके में एक चार मंजिला इमारत ढह ( Delhi Building Collapse ) गई है। इमारत गिरने की वजह से कई लोग मलबे में दब गए। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान निकाले गए दो बच्चों की मौत हो गई है। दोनों बच्चे अपनी मांग के साथ स्कूल से आ रहे थे। तभी इमारत का मलब उनके ऊपर गिर गया।

इमारत के बेसमेंट में निर्माण कार्य चल रहा था, हादसे के दौरान मजदूर काम कर रहे थे। वहीं इमारत में एक पान की दुकान भी थी, जिसमें पान वाले को मलबे से निकाल लिया गया है।

जिस वक्त यह इमारत गिरी उस समय नीचे सड़क पर कई गाड़ियां खड़ी थी जो मलबे में दब गई। बिल्डिंग गिरने की सूचना तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद बचाव और राहत का कार्य जारी है।

जॉइंट सीपी,सेंट्रल रेंज,एन.एस.बुंदेला ने बताया, पुलिस, MCD और NDRF की टीम मौजूद है। इमारत में फंसे लोगों की जानकारी नहीं हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं। एक व्यक्ति को सर में चोट आई है, जिसको अस्पताल भेजा गया है। सूचना के मुताबिक नीचे दुकानें थीं और ऊपर की मंज़िलों में लोग रह रहे थे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख

हादसे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दुख जताया। केजरीवाल ने लिखा - 'सब्जी मंडी इलाके में इमारत गिरने का हादसा बेहद दुखद। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, जिला प्रशासन के माध्यम से मैं खुद हालात पर नज़र बनाए हूं।'

दिल्‍ली में आज सोमवार को सब्जी मंडी इलाके में एक चार मंजिला इमारत ढह गई। दिल्ली दमकल विभाग के मुताबिक, सोमवार सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर इमारत गिरने की सूचना मिली थी।

कई कारों के ऊपर भी इमारत का मलबा गिरा है। इमारत पुरानी थी और कुछ हिस्सों में निर्माण का काम भी चल रहा था। बैटरी रिक्शा और कई वाहन भी दबे हुए हैं, जिसमें बताया गया कि लोग बैठे भी हुए थे।

इमारत में दूध की दुकान और हलवाई की दुकान भी थी। फिलहाल पुलिस और दमकल कर्मी बचाव कार्य मे जुटे हैं। जैसे ही इमारत गिरी तो आसपास के इलाके में हडकंप मच गया और लोग भागते हुए भी नजर आए।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है और बचाव तथा राहत का कार्य जारी है। बता दें कि जहां यह इमारत गिरी है वह मल्का गंज के नजदीक रॉबिन सिनेमा के पास का एरिया है।

Updated on:
13 Sep 2021, 3:38 PM IST
Published on: