राष्ट्रीय

मामा की बेटी से शादी पर रोक की चर्चा से भड़का छोटा पुढारी, घनश्याम दराड़े बोला- युवाओं की नसबंदी भी करा देगी सरकार

Cousin Marriage: मामा की बेटी से शादी पर कानूनी रोक लगाने की चर्चा के बीच छोटा पुढारी घनश्याम दराड़े ने सरकार पर तंज कसा है। उसने कहा कि सरकार युवाओं के रोजगार और किसानों के मुद्दों को छोड़कर शादी के नियम बनाने में जुटी है।
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 5:57 PM IST
Ghanshyam Darode
घनश्याम दराड़े। फोटो सोर्स- Insta- chotapudari_official

Ghanshyam Darode: मामा की बेटी से शादी पर कानूनी रोक लगाने की चर्चा के बीच बिग बॉस फेम और छोटा पुढारी के नाम से मशहूर घनश्याम दराड़े ने सरकार पर तंज कसा है। उसने कहा कि सरकार युवाओं के रोजगार और किसानों की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय शादी के मुद्दे में उलझी है। दराड़े ने मजाकिया अंदाज में यहां तक कह दिया कि कल सरकार युवाओं से नसबंदी कराने को भी कह सकती है। उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

केंद्र सरकार से जवाब मांगा

दरअसल, खून के करीबी रिश्तों में शादी से अगली पीढ़ी में आनुवंशिक बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका को देखते हुए यह मुद्दा चर्चा में आया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामा की बेटी से शादी पर रोक लगाने के लिए कानून बनाने की संभावना पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने इस मामले में केंद्र को नोटिस जारी किया है। इसके बाद शादी की परंपराओं, व्यक्तिगत आजादी और स्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं पर बहस शुरू हो गई है। इसी बीच घनश्याम दराड़े ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी।

'सरकार युवाओं के पीछे क्यों पड़ी है'

उसने अपने खास अंदाज में सरकार पर सवाल उठाए। दराड़े ने कहा कि समझ नहीं आता कि सरकार युवाओं के पीछे क्यों पड़ी है। युवाओं के लिए रोजगार का सवाल अभी भी बना हुआ है, लेकिन सरकार अब शादी के मुद्दे पर नियम बनाने की बात कर रही है। उसने कहा कि युवाओं ने भी इसी सरकार को चुना है। अब मामा की बेटी से शादी नहीं कर सकते, ऐसा नियम बनाने की चर्चा हो रही है। दराड़े ने मामा-मामी के रिश्ते का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि अब तक मामी से मीठी-मीठी बातें करते आए हैं। मां ने मामा से प्यार करना सिखाया था, अब वह भी बेकार हो गया। मामा हमेशा भांजे का अच्छा ही करता है, लेकिन अब युवाओं के सामने सवाल खड़ा हो गया है कि वे क्या करें।

फडणवीस से पूछा- कम वोट चाहिए क्या?

घनश्याम दराड़े ने इस मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा। उसने कहा कि क्या मुख्यमंत्री चाहते हैं कि अगले चुनाव में उन्हें कम वोट मिलें? युवाओं के सामने रोजगार की समस्या है और किसान भी परेशान हैं। ऐसे में इन मुद्दों को हल करने के बजाय सरकार शादी के विषय पर ध्यान क्यों दे रही है? दराड़े ने कहा कि युवाओं को अपनी समस्याओं के लिए आवाज उठानी चाहिए, लेकिन अब उनके सामने नए नियमों को लेकर उलझन खड़ी की जा रही है।

लव मैरिज और अरेंज मैरिज पर भी दी सलाह

वीडियो में दराड़े ने युवाओं को लव मैरिज या अरेंज मैरिज में से जो भी विकल्प मिले, उसे अपनाने की बात भी कही। उसने सरकार के संभावित फैसलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार कुछ भी कर सकती है। कल कह देगी कि युवा लड़कों की नसबंदी करा लो। आखिर में उसने युवाओं से मामा-मामी का ख्याल दिमाग से निकालने की बात भी मजाकिया अंदाज में कही। घनश्याम दराड़े की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब मामा की बेटी से शादी पर कानूनी रोक लगाने की संभावना को लेकर चर्चा चल रही है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने अभी इस संबंध में कोई अंतिम फैसला नहीं सुनाया है। केंद्र सरकार से जवाब मांगा गया है। ऐसे में आगे इस मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं, यह देखना होगा।

Updated on:
24 Nov 2026, 5:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम पर बड़ा विवाद, मुस्लिम दरगाह के पास दीया जलाने जा रहे BJP प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया

मनीष सिसोदिया ने बीजेपी-अकाली दल को बताया पंजाब में नशे का कारोबार बढ़ाने वाला, किसानों को ठगने का भी आरोप, भगवंत मान ने भी कसा तंज

हैदराबाद में सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 कर्मचारियों की मौत; जहरीली गैस से दम घुटने की आशंका

शादियों के सीजन के बीच पटना में 2 बड़े होटलों का किचन सील, नकली पनीर मिलने पर हुई कार्रवाई

बीजेपी-अकाली दल के गठबंधन पर पीएम मोदी ने अटल-आडवाणी को क्यों किया याद? जीत का भी कर दिया दावा