राष्ट्रीय

‘आपका पूरा परिवार जमानत पर है’, राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह ने साधा निशाना, मां की नागरिकता पर भी उठाए सवाल

Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने जमानत, उनकी मां की नागरिकता और देश में गृहयुद्ध भड़काने की कथित साजिश को लेकर गंभीर आरोप लगाए।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2026, 11:18 AM IST
Giriraj Singh
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Photo-IANS)

Rahul Gandhi: बिहार के पटना में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल के 'मोदी और ज्ञानेश कुमार को जेल भेजने' वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी खुद जमानत पर बाहर हैं और उनका पूरा परिवार भी जमानत पर है। गिरिराज सिंह ने राहुल की मां की नागरिकता को लेकर भी सवाल उठाए। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और तथाकथित टुकड़े-टुकड़े गैंग देश में अराजकता और गृहयुद्ध का माहौल बनाना चाहते थे। उन्होंने इस पूरे मामले में विदेशी ताकतों के शामिल होने का भी आरोप लगाया।

राहुल गांधी की जमानत को लेकर क्या बोले गिरिराज सिंह?

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार को जेल जाना पड़ेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री ने सवाल किया कि जब राहुल गांधी खुद जमानत पर बाहर हैं, तो वे दूसरों को जेल भेजने की बात कैसे कर सकते हैं? उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी खुद जमानत पर हैं, उनका जीजा जमानत पर है और उनका पूरा परिवार भी जमानत पर है।

राहुल गांधी की मां की नागरिकता पर भी उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान में राहुल गांधी की मां की नागरिकता का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनकी मां जमानत पर हैं या नहीं, लेकिन उनके खिलाफ भी एक मामला है। गिरिराज सिंह ने दावा किया कि राहुल गांधी की मां ने 12 साल तक भारतीय नागरिकता नहीं ली थी। इस पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, 'यह भारत के प्रति कैसा प्रेम है?'

'देश में गृहयुद्ध भड़काना चाहते थे ये लोग'

अपने दूसरे बयान में गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और तथाकथित टुकड़े-टुकड़े गैंग पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग देश में अराजकता का माहौल बनाना चाहते थे और गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश कर रहे थे। गिरिराज सिंह ने कहा कि इन लोगों का मकसद ऐसा माहौल बनाना था, जिसमें पुलिस को गोली चलानी पड़े। उन्होंने कहा कि उनका यहीं असली मकसद था, जो कि अब बेनकाब हो गया है। साथ ही इस पूरे घटनाक्रम में विदेशी ताकतों के शामिल होने का भी आरोप लगाया।

Updated on:
3 Nov 2026, 11:18 AM IST
Published on:
Also Read
View All