राष्ट्रीय

गोवा अग्निकांड के आरोपी की थाईलैंड से सामने आई फोटो: योगी की तर्ज पर चले CM सावंत; बुलडोजर चलाने का दिया आदेश

Goa nightclub fire: गोवा के भीषण हादसे के बाद नाइट क्लब के मालिक गोवा छोड़कर थाईलैंड भाग गए थे। अब आरोपी की थाईलैंड से पहली तस्वीर सामने आई है। साथ ही गोवा के CM ने दोनों आरोपियों के समुंद्र तट पर स्थित मुख्य आउटलेट को भी ध्वस्त करने का आदेश दे दिया है।
2 min read
Dec 09, 2025
Gaurav Luthra
गोवा नाइटक्लब के मालिक गौरव लूथरा की थाईलैंड से पहली तस्वीर

Goa Nightclub Fire: गोवा के अरपोरा में ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में हुए भीषण अग्निकांड के दोनों मुख्य आरोपी मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा घटना के कुछ घंटों बाद ही थाईलैंड भाग गए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों ने आग लगने के महज तीन घंटे बाद रविवार तड़के इंडिगो की फ्लाइट से फुकेत के लिए उड़ान भरी थी। दोनों पर गैर-इरादतन हत्या, लापरवाही और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप हैं। घटना के बाद से लूथरा बंधु फरार चल रहे हैं। इस बीच गौरव लूथरा की थाईलैंड से पहली तस्वीर सामने आई है।

थाईलैंड में नजर आया आरोपी

गौरव लूथरा को फुकेत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन काउंटर के पास देखा गया। वह रविवार सुबह करीब 5:30 बजे दिल्ली से फुकेत पहुंचा था। सूत्रों के मुताबिक दोनों भाई फुकेत के एक लग्जरी रिसॉर्ट में ठहरे थे, लेकिन स्थानीय अधिकारियों के पहुँचने से पहले ही वहाँ से निकल गए।

ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

दोनों भाइयों के देश छोड़कर भागने के बाद गोवा पुलिस की सूचना पर इंटरपोल ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। यह नोटिस किसी व्यक्ति की लोकेशन, पहचान या अपराध से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जुटाने के लिए जारी किया जाता है। तीसरे पार्टनर अजय गुप्ता के खिलाफ भी लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है।

गोवा CM का सख्त ऐक्शन

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उत्तर प्रदेश के ‘योगी मॉडल’ की तर्ज पर सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है। सीएमओ सूत्रों ने बताया कि वागाटोर बीच पर लूथरा बंधुओं का दूसरा आउटलेट ‘रोमियो लेन’ (समुद्र तट वाली शैक) मंगलवार दोपहर 3 बजे के बाद बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया जाएगा। यह शैक कथित तौर पर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी थी और पहले ही सील की जा चुकी है।

गोवा अग्निकांड में अब तक 25 की मौत

शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि अरपोरा स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में डांस परफॉर्मेंस के दौरान इलेक्ट्रॉनिक पटाखों से छत में आग लग गई थी। क्लब के निर्माण में बड़े पैमाने पर बांस और अन्य ज्वलनशील सामग्री का इस्तेमाल किया गया था, जिससे आग तेजी से फैली। कई लोग बेसमेंट में फंस गए थे। इस हादसे में अब तक 5 पर्यटकों सहित कुल 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं।

गोवा पुलिस ने क्लब के संचालन में सुरक्षा मानकों के घोर उल्लंघन की प्रारंभिक जांच में पुष्टि की है। मामले की गहन जांच जारी है।

Updated on:
09 Dec 2025 05:23 pm
Published on:
09 Dec 2025 05:23 pm
Also Read
View All
PM Modi New Video: पीएम नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर जारी किया नया वीडियो, ‘स्वदेशी’ के बारे में देश को किया संबोधित

‘छात्रों की समस्या का समाधान राज्य सरकार अकेले नहीं कर सकती’, झारखंड के छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस बिहार अध्यक्ष ने केंद्र पर उठाये सवाल

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, जानिए क्यों अहम है यह टेस्ट

Gujarat News: समुद्र की लहरों की तरह हिल रहा था कुएं का पानी, वैज्ञानिकों ने जांच के बाद घटना को बताया प्राकृतिक