राष्ट्रीय

Goa Politics: विधानसभा चुनाव से पहले AAP के कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, बताई यह बड़ी वजह

Goa AAP Politics: राजेश कलंगुटकर ने कहा कि AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला गलत था। इससे विपक्ष के वोट बंट जाएंगे और बीजेपी को इससे फायदा होगा। 
2 min read
Oct 09, 2025
CG News: आम आदमी पार्टी का सीएम हाउस घेराव, इन मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी (File Photo)

Goa Politics: गोवा में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। AAP के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कलंगुटकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। AAP नेता 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अन्य विपक्षी पार्टियों के साथ गठबंधन न करने के अरविंद केजरीवाल के फैसले से नाराज थे। उन्होंने केजरीवाल के इस फैसले का विरोध करते हुए इस्तीफा दे दिया।

केजरीवाल के फैसले को बताया गलत

राजेश कलंगुटकर ने कहा कि AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला गलत था। इससे विपक्ष के वोट बंट जाएंगे और बीजेपी को इससे फायदा होगा। 

AAP को होगा नुकसान

कलंगुटकर ने कहा- गोवा विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ना एक गलत फैसला है और इससे पार्टी को नुकसान होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस कदम से विपक्षी वोटों का बंटवारा होगा, जिससे 2027 में राज्य में भाजपा की सत्ता में वापसी आसान हो जाएगी।

गठबंधन से AAP को होगा फायदा

उन्होंने कहा कि अगर पार्टी अकेले चुनाव लड़ने का फैसला करती है, तो स्थिति को भांपकर नेता और कार्यकर्ता भी पार्टी छोड़ सकते हैं। हालांकि, गठबंधन बनाने से आप को फायदा होगा।"

‘संयुक्त विपक्ष ही BJP को हरा सकता है’

कलंगुटकर ने कहा कि अकेले चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस को निशाना बनाने की केजरीवाल की रणनीति भाजपा विरोधी ताकतों के बीच फूट का संदेश देगी। उन्होंने कहा- बीजेपी विरोधी लोग एक संयुक्त मोर्चा चाहते हैं। वे बदलाव चाहते हैं और समझते हैं कि केवल एक संयुक्त विपक्ष ही भाजपा को हरा सकता है। 

केजरीवाल ने कांग्रेस पर BJP के साथ सांठगांठ का लगाया था आरोप

बता दें कि गोवा दौरे के दौरान दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर हमला बोला और बीजेपी के साथ सांठगांठ का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा था- कांग्रेस पर "भरोसा नहीं किया जा सकता" और उसका भाजपा को विधायक मुहैया कराने का इतिहास रहा है। उन्होंने दावा किया कि दोनों पार्टियाँ एक भ्रष्ट राजनीतिक व्यवस्था का हिस्सा हैं।

Updated on:
09 Oct 2025 05:41 pm
Published on:
09 Oct 2025 05:41 pm