राष्ट्रीय

आज से Google Pay, PhonePe, Paytm, BHIM UPI खाते में विदेश से मंगा सकेंगे पैसे, NPCI ने किया करार

UPI and PayNow Agreement: अब कोई भी व्यक्ति यूपीआई और पे-नाऊ के माध्यम से एक दिन में एक हजार सिगापुर डॉलर यानी करीब 60 हजार रुपए भेज या मंगा सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Jan 2024, 3:32 PM IST
google_pay_phonepe_paytm_bhim_upi_users_alert_npci_signed_an_agreement_get_money_in_account_from_abroad_singapore_.png

UPI and PayNow Agreement: भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम यानी NPCI ने विदेशी भुगतान एजेंसियों के साथ समन्वय शुरू कर दिया है। अब लोग विदेश से भी यूपीआई के माध्यम से लेने देन कर पांएगे। निगम ने इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है। सिंगापुर के पे-नाउ के साथ भारत ने करार किया है। शुक्रवार से भारत में यह सेवा शुरू भी हो गई है। अब आप सिंगापुर से सीधे यूपीआई पर पैसा मंगा सकेंगे। इस सुविधा का सबसे बड़ा फायदा मासिक रूप से रकम मंगाने और सिंगापुर में पढ़ाई कर रहे छात्रों को होगा। उनके अभिभावक उन्हें बहुत आसानी से रकम भेज पाएंगे। यूपीआई के माध्यम से यह रकम भेजना सस्ता भी पड़ेगा।

24 घंटे उपलब्ध रहेगी सुविधा
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने बताया है कि यूपीआई एप्स और बैंकों के माध्यम से सातों दिन और 24 घंटे उपलब्ध होगी। भीम, फोनपे, पेटीएम सहित एक्सिस बैंक,आईसीआईसीआई बैंक, इंडियन बैंक, डीबीएस, इंडियन ओवरसीज बैंक और एसबीआई बैंक एप के माध्यम यह सुविधा मिलेगी। कई अन्य बैंकों के लिए भी यह सुविधा जल्द शुरू होगी।

फरवरी में पीएम मोदी ने किया था करार
गौरतलब है कि फरवरी 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लुंग ने डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में बड़ा करार किया था। इसके भारतीय यूपीआई और सिंगापुर के पे-नाऊ को जोड़ दोनों देशों के बीच सीमा पार भुगतान संपर्क की शुरुआत की गई थी। यह सुविधा पहले कुछ बैंकों तक सीमित थी।

ऐसे काम करेगी यह सुविधा
इस सेवा का संचालन भारतीय रिजर्व बैंक और मॉनिटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर के सहयोग से हो रहा है। यह दोनों देशों के बीच ऑनलाइन भुगतान का त्वरित, सुरक्षित और सबसे सस्ता विकल्प है। सिगापुर का पे-नाऊ भारत के घरेलू मनी ट्रांसकर नेटवर्क रूपे की तरह काम करता है। यह आसियान और उससे संबद्ध देशों से भी जुडा है। ऐसे में इसके माध्यम से पूरे आसियान इलाके में खरीदी-बिक्री आसान हो जाएगी।

यह भी जरूर जानें...

1.यूपीआई और पे-नाऊ की सुविधा के जरिए एक दिन में एक हजार सिगापुर डॉलर यानी करीब 60 हजार रुपए भेज या मंगा सकते हैं।

2. पैसा मंगाने के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराने वाले बैंकों में खाता होना अनिवार्य है।

3. इस सुविधा को सक्रिय करवाने के। लिए बैंक या यूपीआई ऐप्स के पास आवेदन करना होगा।

4.केवल विदेश में बसे या रह रहे करीबी रिश्तेदार से ही पैसा मंगाने की इजाजत है।

Updated on:
12 Jan 2024, 3:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हरियाणा से एक और महिला गिरफ्तार, अब तक 13 आरोपी हिरासत में

राहुल गांधी और गांधी परिवार के विदेश संबंधों पर सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सियासी तकरार

महाराष्ट्र में सराफा कारोबारी का फिल्मी अंदाज में अपहरण, पुलिस ने कार पकड़ी तो तेलंगाना का निकला कनेक्शन

जनप्रतिनिधियों से पूछे बिना प्रशासन ने लिया फैसला, दीया मिर्जा के वीडियो पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम का बयान

राहुल गांधी को CM देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, जब दादी संविधान नहीं बदल पाईं तो आप क्या कर लेंगे?