Google's Big Plan For India: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक गूगल ने भारत के लिए एक बड़ा और फायदेमंद प्लान बनाया है। क्या है गूगल का यह प्लान? आइए जानते हैं।
बात जब दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों की होती है, तो गूगल (Google) का नाम टॉप टेक कंपनियों में लिया जाता है। गूगल यूं तो अमरीका (United States Of America) बेस्ड कंपनी है, पर सिर्फ अमरीका तक ही सीमित नहीं है। दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक गूगल की सर्विसेज़ लगभग हर देश में मिलती हैं। गूगल की सर्विसेज़ और बिज़नेस बहुत ही व्यापक है। बिज़नेस का मामले में भी गूगल का जलवा है। हाल ही में गूगल ने भारत (India) के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। गूगल का यह फैसला भारत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
भारत के लिए क्या है गूगल का मेगा प्लान?
गूगल लंबे समय से भारत को अपने लिए एक बड़ा मार्केट मानता है। पिछले कुछ साल में गूगल के लिए भारत की अहमियत और बढ़ गई है। गूगल के सीईओ भी भारतीय मूल के व्यक्ति हैं, जिनका नाम सुंदर पिचाई। पिचाई के गूगल का सीईओ बनने के बाद से ही गूगल के लिए भारत सबसे अहम देशों में से एक बन गया। समय-समय पर गूगल की तरफ से भारत के लिए बड़े प्लान्स सामने आते हैं जिससे देश में टेक्नोलॉजी के विकास के साथ ही बिज़नेस भी बढ़ता है।
हाल ही में गूगल ने भारत के लिए एक नए मेगा प्लान की घोषणा की है। गूगल भारत में डिज़िटाइज़ेशन के लिए 10 बिलियन डॉलर्स (भारतीय करेंसी में करीब 82 हज़ार करोड़ रुपये) का निवेश करेगा।
यह भी पढ़ें- वैगनर ग्रुप की बगावत के बाद रूस में सिविल वॉर का संकट! क्या कर सकते हैं पुतिन स्थिति कंट्रोल करने के लिए?
पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद घोषणा
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) की चार दिवसीय अमरीकी स्टेट विज़िट का समापन आज ही हुआ है। इस स्टेट विज़िट के दौरान पीएम मोदी और पिचाई की भी मुलाकात हुई और दोनों ने अहम विषयों पर बातचीत भी की। इस मुलाकात के बाद ही पिचाई ने भारत में करीब 82 हज़ार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की।