जयपुरPublished: Jun 24, 2023 11:12:03 pm
Tanay Mishra
Civil War Threat Looming Over Russia: रूस पर इस समय एक बड़े संकट के बादल छाए हुए हैं। हम बात कर रहे हैं सिविल वॉर के संकट की। विद्रोही वैगनर लड़ाके मास्को की ओर बढ़ रहे हैं। इस बीच मास्को में सामूहिक कायक्रमों पर रोक लगा दी गई है।
यूक्रेन (Ukraine) की जवाबी कार्रवाई के चलते रूस (Russia) के लिए युद्ध पहले से ही मुश्किल हो चुका है, पर हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिससे रूस की चिंता और बढ़ गई है। यूक्रेन के खिलाफ जंग में रूस के लिए अहम भूमिका निभाने वाले वैगनर ग्रुप (Wagner Group) ने अब रूस के खिलाफ ही बगावत कर दी है। वैगनर ग्रुप के लीडर येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) की लीडरशिप में वैगनर ग्रुप ने विद्रोह कर दिया है। ऐसे में रूस में हालात बिगड़ गए है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विद्रोही वैगनर लड़ाके रूस की राजधानी मॉस्को (Moscow) की ओर बढ़ रहे हैं। विपरित स्थिति को देखते हुए मॉस्को में एक जुलाई तक के लिए सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है।