राष्ट्रीय

Gujarat Election 2022 : केजरीवाल ने लिखकर दिया गुजरात चुनाव में कांग्रेस की पांच से भी कम सीेटें आएंगी, भाजपा के भी हालात खराब

गुजरात विधानसभा चुनाव में पूछे गए एक सवाल पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहाकि, गुजरात चुनाव में कांग्रेस को पांच से भी कम सीटें मिलेंगी। यह मैं लिखकर दे रहा हूंं। भाजपा के बारे में कहाकि, भगवा की भी हालत खराब है।

2 min read
arvind_kejriwal.jpg
Gujarat Election 2022 : केजरीवाल ने लिखकर दिया गुजरात चुनाव में कांग्रेस की पांच से भी कम सीेटें आएंगी, भाजपा के भी हालात खराब

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान की डेट नजदीक आ रही है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर वार और पलटवार कर रही है। गुजरात पर किस पार्टी का कब्जा होगा, कौन गुजरात का नया सीएम होगा इस सवाल पर जनता के बीच हर नुक्कड़ और चौहारे पर गरमागरम चर्चा हो रही है। एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर लिखकर ऐलान किया कि, गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पांच सीट से भी कम मिलेगी। कांग्रेस लगातार गिर रही है और हम ऊपर जा रहे हैं। भाजपा नीचे आ रही है। केजरीवाल ने यह वादा किया कि, चुनाव के तीन दिन पहले मैं स्थिति साफ कर दूंगा कि, किसको कितनी सीटें मिल रहीं हैं।

खत्म हो गई है कांग्रेस

एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की जनता से कहाकि, कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट खराब न करें। कांग्रेस खत्म हो गई है। अपना वोट खराब न करें। आप को जिताएं।

एक बार आम आदमी पार्टी को ट्राई कर लें

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, लोकतंत्र में हार औऱ जीत जनता तय करती है। भाजपा ने गुजरात में 27 साल शासन किया। एक साल में तो पेड़ भी अपने पत्ते बदल लेता है। आम आदमी पार्टी की आंधी चल रही है। एक बार आम आदमी पार्टी को भी ट्राई कर लें। अगर खरी नहीं उतरती है तो पांच में बदल देना।

जो जनता को पसंद है वो सबको पसंद होना चाहिए

फ्री पर हुए सवाल पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, हमें अमीर देश बनना है तो फ्री अच्छी शिक्षा देनी होगी। जो जनता को पसंद है वो सबको पसंद होना चाहिए। हर बच्चे को अच्छी शिक्षा का अधिकार है। इसकी जिम्मेदारी सरकार की है। बीमार को भी बेहतर इलाज देने का जिम्मा सरकार है, ये मुफ्त की रेबड़ी नहीं है। जब नेता मुफ्त की रेबड़ी कहते हैं तो ये बच्चों का अपमान है।

Updated on:
15 Nov 2022 08:38 pm
Published on:
15 Nov 2022 08:26 pm
Also Read
View All
Punjab Politics: सीएम भगवंत मान को ‘पंथ विरोधी’ घोषित करने के बाद बीजेपी ने की बड़ी मांग, बोले-‘पंथ से माफी मांगो’

G7 Summit 2026: जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- ‘वैश्विक साझेदारी की सफलता का आधार है आपसी विश्वास’

AIADMK के एक और विधायक के इस्तीफे से तमिलनाडु की राजनीतिक दलों में बढ़ी चुनौती, 6 सीटों पर होगा उपचुनाव, अब क्या करेंगे CM विजय?

‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत