राष्ट्रीय

गुजरात निकाय चुनाव: सभी 12 हजार सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP, 455 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

Gujarat Local Body Election 2026: गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों के लिए AAP ने 455 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के तीन दिवसीय दौरे के बीच पार्टी ने सभी 12,000 सीटों पर अकेले लड़ने का एलान किया है।

2 min read
Mar 24, 2026
Gujarat Local Body Election 2026 (Image: ANI)

Gujarat Local Body Election 2026: गुजरात में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा ऐलान किया है। पार्टी ने घोषणा की है कि वह राज्य की सभी करीब 12 हजार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही AAP ने 455 उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है।

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। दोनों नेता मंगलवार शाम राजकोट पहुंचे और राज्य में कई जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Israel-Iran War: महायुद्ध के बीच पहली बार ट्रंप ने घुमाया PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात?

आम लोगों की राजनीति का दावा

AAP गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी ने नई राजनीति की शुरुआत की है, जिसमें आम लोगों को टिकट दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि अब तक राजनीति में परिवारवाद हावी रहा है, लेकिन AAP इसे बदलने का प्रयास कर रही है।

गढ़वी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पहले नेताओं के परिवार के लोगों को ही चुनाव लड़ने का मौका मिलता था, जबकि आम कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जाता था। उन्होंने उम्मीद जताई कि गुजरात की जनता जाति और धर्म से ऊपर उठकर इस नई राजनीति को स्वीकार करेगी।

अलग-अलग निकायों के लिए उम्मीदवार घोषित

AAP द्वारा जारी पहली सूची में 155 उम्मीदवार नगर निगमों के लिए, 108 जिला पंचायतों के लिए, 142 तालुका पंचायतों के लिए और 50 उम्मीदवार नगरपालिकाओं के लिए घोषित किए गए हैं। पार्टी ने संकेत दिए हैं कि दूसरी सूची भी जल्द जारी की जाएगी।

केजरीवाल की रैली पर नजर

पार्टी के संगठन महामंत्री मनोज सोरठिया के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल बुधवार को अमरेली में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली को AAP के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे राज्य में पार्टी के चुनाव अभियान को गति मिलने की उम्मीद है।

गुजरात में AAP के इस फैसले को राज्य की राजनीति में अहम कदम माना जा रहा है। अब इसका असर आने वाले निकाय चुनाव के नतीजों में देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें

IMD Alert: इन 12 राज्यों में बारिश-आंधी, बिजली गिरने का खतरा, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का हाल?

Published on:
24 Mar 2026 07:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर