राष्ट्रीय

गुरुग्राम मेयर चुनाव अचानक टला! आखिरी वक्त क्या हुआ ऐसा कि पूरी प्रक्रिया रोकनी पड़ी?

Gurugram Mayor Election: गुरुग्राम नगर निगम में सीनियर और डिप्टी मेयर का चुनाव आखिरी समय पर टल गया। सभी तैयारियों के बावजूद अचानक हुई घटना से पूरी प्रक्रिया रोकनी पड़ी, जिससे राजनीतिक माहौल में हलचल बढ़ गई है।
2 min read
Apr 30, 2026
Gurugram Mayor Election
गुरुग्राम मेयर चुनाव अचानक टला

Gurugram Mayor Election: गुरुग्राम नगर निगम में गुरुवार को होने वाला सीनियर और डिप्टी मेयर का चुनाव अचानक टल गया, जिससे पूरे माहौल में हलचल मच गई। सुबह से ही अंदर काफी चहल-पहल थी, कड़ी सुरक्षा थी और सभी पार्षद भी पहुंच चुके थे, मतलब सब कुछ चुनाव के लिए तैयार था। लेकिन ठीक आखिरी समय पर कुछ ऐसा हुआ कि पूरी प्रक्रिया रोकनी पड़ी। इस अचानक फैसले से पार्षद ही नहीं, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी तरह-तरह की बातें होने लगी हैं। वहीं बुधवार को दिल्ली में MCD चनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की है

आखिर क्या रही वजह?

चुनाव को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के पूरे इलाके को कड़ी सुरक्षा में रखा गया था। पार्षदों को अंदर जाने से पहले अपने मोबाइल फोन बाहर जमा कराने पड़े, ताकि कोई बाहरी दखल न हो। अंदर और बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात थे और हर चीज पर नजर रखी जा रही थी। लेकिन ठीक आखिरी समय पर खबर आई कि चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहीं मेयर राज रानी मल्होत्रा की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसी वजह से चुनाव की पूरी प्रक्रिया रोकनी पड़ी और बैठक को टाल दिया गया।

मेयर के अनुपस्थित होने पर क्यों नहीं हो सके चुनाव?

सदन में सुबह 11 बजे तक करीब 34 पार्षद पहुंच चुके थे। सभी वोट डालने के लिए तैयार थे और पूरा माहौल चुनाव जैसा लग रहा था। लेकिन नियम के अमनुसार चुनाव अधिकारी के बिना वोटिंग शुरू नहीं हो सकती थी, इसलिए मेयर के नहीं होने पर चुनाव आगे नहीं बढ़ सका और उसे टालना पड़ा।

सियासी हलचल तेज

प्रशासन ने तो चुनाव टलने की वजह मेयर की खराब तबीयत बताई है, लेकिन राजनीति में इसे लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। कुछ लोग इसे सिर्फ एक इत्तेफाक मान रहे हैं, तो कुछ इसे किसी प्लान का हिस्सा बता रहे हैं। इस अचानक फैसले से माहौल और गरम हो गया है और अब सबको अगली तारीख का इंतजार है।

दिल्ली में MCD चुनाव में बीजेपी की जीत

बुधवार को दिल्ली को नए मेयर और नई डिप्टी मेयर मिल चुकी हैं। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने हिस्सा नहीं लिया था। इस वजह से बीजेपी को सीधा-सीधा फायदा मिला। रोहिणी ईस्ट से लगातार तीन बार पार्षद रहे प्रवेश वाही को नया मेयर चुना गया और आनंद विहार की पार्षद डॉ. मोनिका पंत डिप्टी मेयर बनीं।

Updated on:
30 Apr 2026 03:12 pm
Published on:
30 Apr 2026 03:12 pm
Also Read
View All
महाराष्ट्र में ‘वोट चोरी’ का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की मुलाकात, मांगी बूथ-वार जानकारी

TMC में टूट पर अग्निमित्रा पॉल का तंज- ‘जो पार्टी दूसरों को टुकड़े-टुकड़े कहती थी, आज खुद टुकड़ों में बंट गई’

पंजाब में पुलिस यूनिफॉर्म एडवाइजरी को लेकर सियासी घमासान, जानें कांग्रेस-AAP और SAD ने क्या कहा?

कर्नाटक के मंत्री के ‘टिप’ वाले बयान पर मचा बवाल, BJP विधायक बोले- कांग्रेस सरकार खुद भ्रष्टाचार को दे रही बढ़ावा

‘बढ़ती उम्र में डगमगाया मानसिक संतुलन, कराएं इलाज’, जीतन राम मांझी के ‘यादव’ वाले बयान पर रोहिणी आचार्य का पलटवार