राष्ट्रीय

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाला हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में, बिश्नोई गैंग से जुड़ा है नाम

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में लिए जाने की खबर है। वह बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Nov 2026, 11:13 AM IST
Bishnoi Gang
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का आरोपी हैरी बॉक्सर अमेरिका में पकड़ा गया (फोटो सोर्स-@siryanshyadav)

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद बॉलीवुड से जुड़े लोगों को धमकियां देने वाले गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, उसे अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। हैरी बॉक्सर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जाता है और आरोप है कि वह विदेश में बैठकर गैंग का नेटवर्क चला रहा था। हालांकि, उसकी हिरासत को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा

रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद हैरी बॉक्सर का नाम सामने आया था। बताया जाता है कि उसने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। घटना के बाद सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो संदेशों के जरिए बॉलीवुड से जुड़े लोगों को धमकियां भी दी गई थी।

अमेरिका में बैठकर गैंग चलाने का आरोप

सूत्रों के अनुसार, हैरी बॉक्सर बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है और अमेरिका में रहकर गैंग की गतिविधियों को संचालित कर रहा था। उसके खिलाफ हत्या, धमकी देने और रंगदारी वसूलने जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं। हालांकि, अमेरिका में उसकी हिरासत और उससे जुड़ी कार्रवाई को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हैरी बॉक्सर की हिरासत की खबर ऐसे समय आई है, जब कुछ दिन पहले ही गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिका में हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई थी।

Updated on:
7 Nov 2026, 11:13 AM IST
Published on: