राष्ट्रीय

Haryana Election Result: शाम 7.30 बजे BJP ऑफिस पहुंचेंगे PM मोदी, हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

Narendra Modi: हरियाणा चुनाव के रुझानों में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाती नजर आ रही है। वहीं आज शाम 7.30 बजे पीएम मोदी बीजेपी ऑफिस जाएंगे और हरियाणा में सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
less than 1 minute read
Feature image

Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी (BJP) की सरकार बनने जा रही है। हरियाणा में बीजेपी इतिहास बनाने जा रही है। वहां 52 साल बाद कोई सरकार लगातार तीसरी बार सरकार बनाती नजर आ रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शाम 7.30 बजे बीजेपी कार्यालय (BJP Office) पहुंचेंगे और हरियाणा में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

नायब सिंह सैनी से की फोन पर बात

हरियाणा में रुझानों में बीजेपी को मिल रही बढ़त पर पीएम मोदी ने नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) को कॉल कर बधाई दी है। वहीं नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के 2.80 करोड़ लोगों ने इस सरकार को चुना है और हम पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ेंगे।

तीसरी बार हरियाणा की सेवा के लिए तैयार है-सैनी

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी प्रदेश में हट्रिक लगाने की ओर बढ़ रही है। वहीं इसको लेकर नायब सिंह सैनी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा तीसरी बार हरियाणा की सेवा के लिए तैयार है।

Updated on:
08 Oct 2024 04:57 pm
Published on:
08 Oct 2024 04:57 pm
Also Read
View All
Vande Mataram Controversy: ‘सोनिया गांधी माफी मांगें’, अमित शाह के बयान पर कांग्रेस का जवाब- ‘अपनी नाकामियों का हिसाब दें’

‘इस तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए’, बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी के निधन को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा

‘देशद्रोही कहा, 6 घंटे बंधक बनाकर गालियां दी’, राहुल गांधी के सामने नीट प्रदर्शनकारी छात्रों ने बयां किया अपना दर्द

वंदे मातरम विवाद: बेगूसराय में BJP का आक्रोश मार्च, गिरिराज सिंह बोले- मोदी जी को गाली देते-देते देश को बदनाम करने लगी कांग्रेस

TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत पर पूर्व सीएम ममता की आई प्रतिक्रिया, कहा- उन पर झूठे आरोप लगाए गए