राष्ट्रीय

Haryana New CM: कौन हैं नायब सिंह सैनी जो बनेंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री

Haryana political crisis: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम होंगे। विधायक दल की मीटिंग में यह फैसला लिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 12 Mar 2024, 2:43 PM IST
nayab-singh-saini.jpg

Haryana political crisis: हरियाणा में बडी सियासी खबर सामने आ रही है। बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूटने के साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पद से इस्तीफा दे दिया। इसी बीच खबर आ रही है कि नायब सैनी हरियाणा के नए सीएम होंगे। विधायक दल की मीटिंग में यह फैसला लिया गया है। आज शाम 5 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। नायब सिंह सैनी भाजपा के हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह ओबीसी समुदाय से आने वाले भाजपा के प्रमुख नेता हैं।

कौन है नायब सैनी

मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद हुई विधायक दल की बैठक में हरियाणा के अगले सीएम के नाम का ऐलान हो गया। विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी के नाम पर मुहर लग गई। आइए जानते हैं हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बारे में। साल 2002 में उन्हें भाजयुमो का जिला महामंत्री बनाया गया। 2012 में सैनी अंबाला भाजपा का अध्यक्ष बने। इसके बाद सैनी लगातार बढ़ते गए। नायब सैनी 2014 में नारायणगढ़ से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। साल 2016 में सैनी को खट्टर सरकार में राज्य मंत्री भी बनाया गया था।

सीट शेयरिंग को लेकर बिगड़ी बात

बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग पर दोनों पार्टी के बीच सहमति नहीं बन पाई। बताया जा रहा है कि दुष्यंत चौटाला की तरफ से दो सीटें मांगी थीं। बीजेपी आला नेतृत्व एक सीट देना चाहता था, लेकिन दुष्यंत दो सीटों की मांग पर अड़े हुए है। सूत्रों के अनुसार बीजेपी प्रदेश नेतृत्व 10 सीटों पर लड़ने की योजना बना ली है।

जनता बदलाव चाहती है : कांग्रेस सांसद

मनोहर लाल खट्टर के हरियाणा के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि हरियाणा में जो कुछ हो रहा है, वह इसलिए हो रहा है क्योंकि जनता ने बदलाव लाने का फैसला कर लिया है। जनता राज्य में मौजूदा सरकार से परेशान थी। हम इस घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

Updated on:
12 Mar 2024, 2:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Jammu Kashmir: क्या संकट में है उमर अब्दुल्ला सरकार? विधायकों ने उठाई कैबिनेट बदलने की मांग; एक सांसद ने कर दिया इस्तीफे का ऐलान

तमिलनाडु थेनी जेल ब्रेक मामले में डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट सेवा से बर्खास्त

जब दिल्ली जल उठी: इंदिरा गांधी की हत्या के बाद के 72 घंटे, कैसे राजधानी में भड़की हिंसा ने बदल दिया देश का इतिहास

‘धारा 370 हटी, नक्सलवाद खत्म हुआ, लेकिन नशामुक्त भारत सबसे बड़ी उपलब्धि होगी’, एकता दिवस पर बोले अमित शाह, 2029 का रखा लक्ष्य

PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम