जयपुर और मुंबई अंग्रेजी बोलने में अधिक निपुण
113 देशों की सूची में भारत को सामान्य दक्षता के साथ 60वें नंबर पर रखा गया है। वैश्विक औसत स्कोर 493 की तुलना में भारत का स्कोर 504 रहा। जबकि अंग्रेजी का ज्ञान रखने वाले 23 एशियाई देशों के सूचकांक में भारत का स्थान नौवां है। देश में भी अंग्रेजी में उच्च दक्षता रखने वाले शहरों में जयपुर, मुंबई, चेन्नई, कोयम्बटूर, बेंगलूरु और भोपाल क्रमश: प्रमुख हैं।