4 राज्यों में 30 ठिकानों पर छापेमारी
एनआईए ने मामले में पहले पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर इससे जुड़े संदिग्धों के परिसरों पर छापेमारी की। केंद्रीय जांच एजेंसी के अनुसार, आतंकवादी-गैंगस्टर सांठगांठ मामले में एनआईए 4 राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 30 स्थानों पर व्यापक तलाशी ले रही है।