कंगाली में भी पाकिस्तान ने खरीदे हथियार
आटे दाल की किल्लत, रसोई गैस, पेट्रोल के आसमान छूते दाम, महंगाई और खत्म हो चुके विदेशी मुद्रा भंडार के बावजूद पाकिस्तान हथियार खरीदने में पीछे नहीं रहा है। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के हथियार खरीदने में 43 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। माना जा रहा है कि पाकिस्तान को जो आर्थिक मदद या कर्ज आईएमएफ या अन्य माध्यमों से प्राप्त होती है, उस राशि का बड़ा उपयोग वह हथियारों को खरीदने में कर देता है। भारत ने इस बारे में अंतरराष्ट्रीय बैंकों को आगाह भी किया है। 2019-23 में पाकिस्तान दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा हथियार आयातक रहा। सबसे ज्यादा 82 फीसदी हथियार पाकिस्तान ने चीन से खरीदे।