राष्ट्रीय

हीटवेव के कारण पंजाब में अब सरकारी दफ्तरों की बदल गई टाइमिंग, कई राज्यों में पहले ही स्कूलों की कर दी गई है छुट्टी

Weather Warning News: देशभर में गर्मी और हीटवेव को देखते हुए कई राज्य सुविधानुसार फैसले ले रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया है कि राज्य के सरकारी दफ्तर सुबह 7:30 से दोपहर 1:30 के बीच चलेंगे। आपको बता दें कि कई राज्यों की स्कूलों को भी बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है।

2 min read
May 22, 2026
हीटवेव(फोटो-IANS)

Heatwave News: देशभर में गर्मी और हीटवेव का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से भी समय-समय पर कई तरह के अलर्ट जारी किये जा रहे हैं। देश के अधिकतर राज्यों में गर्मी का यही हाल है। सभी राज्य अपने अनुसार हीटवेव को देखते हुए जरुरी फैसले भी ले रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब सरकार ने ऐलान किया है कि राज्य के सभी सरकारी दफ्तर 7:30 से 1:30 के बीच चलेंगे। पंजाब के सीएम भगवंत मान की अपने सोशल मीडिया साइट 'X' पर इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही यह भी ऐलान किया गया है कि सभी स्कूलों की सभी कक्षाएं भी इसी समय पर चलेंगी।

कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी


देश के कई हिस्सों में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी अब बच्चों की पढ़ाई पर भी असर डालने लगी है। उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत तक तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा है। ऐसे में राज्य सरकारें और जिला प्रशासन छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव कर रहे हैं या फिर गर्मी की छुट्टियां पहले शुरू कर रहे हैं। मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में गर्म हवाओं और तेज लू को लेकर चेतावनी जारी की है। इसी के बाद अलग-अलग राज्यों ने एहतियात के तौर पर फैसले लेने शुरू कर दिए हैं, ताकि बच्चों को दोपहर की खतरनाक गर्मी से बचाया जा सके।

दिल्ली-राजस्थान समेत कई राज्यों में छुट्टियां


कई राज्यों ने भी गर्मी को देखते हुए स्कूलों का कैलेंडर बदल दिया है। दिल्ली में स्कूल 11 मई से ही बंद कर दिए गए थे और अब 1 जुलाई को दोबारा खुलेंगे। राजस्थान सरकार ने 17 मई से 20 जून तक गर्मी की छुट्टियों का ऐलान किया है। हरियाणा में स्कूलों को जून महीने भर बंद रखने का फैसला लिया गया है। यहां 1 जून से 30 जून तक अवकाश रहेगा। पंजाब में भी 25 मई से छुट्टियां शुरू हो जाएंगी और जुलाई की शुरुआत में स्कूल फिर खुलेंगे। बिहार में आदेश के मुताबिक 22 मई से 26 मई तक पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी तरह बंद रहेगी।

देखें लिस्ट

राज्यआदेश
DelhiMay 11 to July 1
Uttar PradeshMay 20 to June 15
BiharJune 1 to June 20
RajasthanMay 17 to June 20
HaryanaJune 1 to June 30
PunjabMay 25 to July 1
TelanganaApril 24 to June 11
Andhra PradeshApril 24 to June 11
OdishaFrom April 27
ChhattisgarhApril 20 to June 15
West BengalMay 11 to May 31
PatnaStd 5 classes suspended till May 26
LucknowSummer vacation from May 22

ये भी पढ़ें

चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी को लगा एक और बड़ा झटका, एकसाथ 16 पार्टी पार्षदों ने दिया इस्तीफा
Updated on:
22 May 2026 05:15 pm
Published on:
22 May 2026 05:00 pm
Also Read
View All