राष्ट्रीय

16, 17, 18, 19, 20 अक्टूबर को आंधी-तूफान के साथ होगी खूब बारिश, IMD का खतरनाक अलर्ट!

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी राज्यों में 16 से 20 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना है। जानिए, यूपी, बिहार और दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम...
less than 1 minute read
Oct 16, 2025
MP Weather Heavy Rain alert
Heavy Rain alert (फोटो सोर्स : पत्रिका)

Rain Alert: देश भर से दक्षिण पश्चिम मानसून (Monsoon) की वापसी हो रही है। इसी के साथ उत्तर भारत में ठंड का ग्राफ भी बढ़ने लगा है। IMD ने 16 से 20 अक्टूबर तक ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में चक्रवाती हवाओं के साथ बारिश की संभावना जाहिर की है। केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, लक्ष्यद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पर्वतीय इलाके में बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ घंटों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान गिरेगा और सर्दी का सितम बढ़ेगा। वहीं, IMD ने दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में बीच-बीत में हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही, अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा।
दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना नहीं है। यहां ठंड बढ़ने की संभावना है।

यहां मौसम रहेगा शुष्क

यूपी में मौसम विभाग ने 16 से 20 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। उन्होंने अधिकांश जिलों में दिन में हल्की धूप और रात में ओस बढ़ रही है। सुबह और शाम सर्दी का एहसास भी होने लगा है। विभाग ने अगले 4 दिन तक बारिश की कोई संभावना नहीं, लेकिन बीच-बीच बादलों की आवाजाही हो सकती है।

Updated on:
16 Oct 2025 09:01 am
Published on:
16 Oct 2025 08:18 am