राष्ट्रीय

बदला मौसम का मिजाज: यूपी-बिहार और राजस्थान समेत 15 राज्यों में जोरदार बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी

IMD Weather Update: मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है। उधर, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हुई है।
2 min read
Apr 09, 2026
delhi ncr weather update march 30 rain alert noida faridabad
बारिश का अलर्ट जारी

IMD Issues Alert: देश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरणों के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर मध्य, पूर्वी, दक्षिण भारत का मौसम बार-बार बदल रहा है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के पूर्वानुमान के मुताबिक अलगे तीन दिनों तक देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी की संभावना है, जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी व एवलांच आने का अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल और जम्मू में बर्फबारी

मौसम विभाग ने आज यूपी, बिहार और राजस्थान समेत 15 राज्यों में आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है। उधर, बुधवार देर रात उत्तराखंड के चारों धाम यानी केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में बुधवार को बर्फबारी हुई है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी हुई।

यूपी में तेज हवाओं के साथ बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के लखनऊ समेत 25 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। राजस्थान में पिछले दो दिनों में कई जिलों में एक इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में बुधवार को अप्रैल का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में आज हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, अजमेर और कोटा संभागों में हल्की बारिश हो सकती है। प्री मानसूनी बारिश के चलते किसानों को नुकसान की चिंता सता रही है। बारिश की वजह से गेहूं और अन्य रबी फसलों को नुकसान हो सकता है।

अप्रैल से जून तक का पूर्वानुमान

आइएमडी ने मंगलवार को अप्रैल से जून तक गर्मी ऋतु का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार अगले तीन माह देश के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य व सामान्य से नीचे रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य व सामान्य से थोड़ा अधिक रहेगा।

आइएमडी के अनुसार अप्रेल माह में कई हिस्सों में दीर्घकालिन औसत (एलपीए) से अधिक बारिश होने की संभावना है। अप्रेल के एलपीए 39.2 एमएम की तुलना में 112 प्रतिशत बारिश होगी। यह बारिश पूर्वी व पूर्वाेत्तर भागाें को छोड़कर शेष हिस्सों में सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।