राष्ट्रीय

Delhi Weather: दिल्ली में भारी बारिश से कई जगह भरा पानी, देखें वीडियो

Heavy Rains In Delhi: मौसम ने एक बार फिर से पलटी मारी। इसका असर देश के कई उत्तरी राज्यों पर पड़ा। इनमें देश की राजधानी दिल्ली भी शामिल है। देर रात दिल्ली में जमकर बारिश हुई, जिससे जगह-जगह पानी भर गया।
2 min read
waterlogging_in_delhi.jpg


पिछले कुछ दिनों में मौसम (Weather) में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। बीते दिन यानी कि गुरूवार, 30 मार्च को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। मौसम के करवट लेने का असर देश के उत्तरी राज्यों पर पड़ा। कई जगह बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश हुई। इसमें देश की राजधानी (Capital Of India) भी शामिल है। दिल्ली (Delhi) में दोपहर से ही बादल छाए रहे। शाम को दिल्ली में धीमी बारिश शुरू हुई जिसने कुछ ही देर में तेज़ बारिश का रूप ले लिया। देर रात दिल्ली में रुक-रूक कर बारिश होने का सिलसिला जारी रहा, जो आज यानी कि शुक्रवार, 31 मार्च तक चला।


कई इलाकों में भरा पानी

दिल्ली में पिछली रात जमकर बारिश हुई। इस बारिश के असर से राजधानी दिल्ली में कई इलाकों में पानी भर गया। सड़कें बारिश के पानी से लबालब हो गईं। इससे ट्रांसपोर्ट व्यवस्था भी प्रभावित हुई, जिससे लोगों को आवागमन में असुविधा हुई।

नीचे दिए गए वीडियो में दिल्ली के पंखा रोड फ्लाईओवर का नज़ारा दिखाई दे रहा है जहाँ काफी पानी भर गया है। इसका असर आने-जाने वाले व्हीकल्स पर भी पड़ा और लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।


यह भी पढ़ें- दुनिया के सबसे लंबे सांप ने शिकार के लिए लांघी दीवार, देखें वीडियो

मार्च में टूटा बारिश का 15 साल का रिकॉर्ड


दिल्ली में पिछले 15 सालों पर गौर किया जाएं, तो मार्च का यह महीना सबसे ज़्यादा बारिश के मामले में लिस्ट में तीसरा महीना रहा। वहीं सिर्फ मार्च में बारिश पर गौर किया जाएं, तो पिछले 15 सालों में मार्च 2023 में पिछले सालों के मार्च महीने में हुई बारिश से ज़्यादा बारिश हुई। इससे मार्च में बारिश का पुराना रिकॉर्ड टूट गया।

तापमान में गिरावट

पिछली रात दिल्ली में बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है। इससे गर्मी में भी राहत मिली है, जो अभी कुछ दिन तक बरकरार रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- इनकम टैक्स से टीडीएस तक पर्सनल फाइनेंस के कई नियमों में होगा एक अप्रैल से बदलाव

Published on:
31 Mar 2023 12:39 pm
Also Read
View All
CEC विवाद पर INDIA गठबंधन के मार्च को लेकर सियासत तेज, राम कदम बोले- राहुल गांधी देश से मांगें माफी

राहुल गांधी की याचिका पर तेलंगाना BJP अध्यक्ष का हमला, बोले- न्यायपालिका को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं

अमित शाह के निर्देश पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से रोका गया: CJP नेता विजय रेड्डी का आरोप, दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम

India New Economy Forum: ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, भारत अब वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा तय करने को तैयार

जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल से हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, बोले- पाबंदी से नहीं रुकेंगे आंदोलन, अब पूरे देश में बनेगा जंतर-मंतर