राष्ट्रीय

असम में BJP की जीत के बाद सरकार गठन को लेकर हलचल तेज, हिमंत बिस्व सरमा ने CM पद से दिया इस्तीफा

BJP government formation Assam: बुधवार को हिमंत बिस्व सरमा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सौंप दिया।
2 min read
• •
Updated: 6 May 2026, 12:43 PM IST
Feature image
हिमंत बिस्व सरमा ने सीएम पद से दिया इस्तीफा (Photo-iANS)

Himanta Biswa Sarma Resignation: असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 82 सीटें जीतकर एक बार फिर अपनी सत्ता पर कब्जा किया है। वहीं अब सरकार गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच बुधवार को हिमंत बिस्व सरमा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सौंप दिया। 

बता दें कि राज्यपाल ने हिमंत सरमा को नई सरकार के आने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने को कहा है।

इस्तीफा देने के बाद क्या बोले हिमंत सरमा

असम के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद हिमंत सरमा ने कहा कि
चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए हैं और परिणाम की अधिसूचना असम के राज्यपाल को सौंप दी है। मैंने असम के मुख्यमंत्री के रूप में अपना इस्तीफा राज्यपाल को दे दिया है और साथ ही उनसे वर्तमान असम विधानसभा को भंग करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने आगे कहा कि असम के राज्यपाल ने मेरा इस्तीफा और विधानसभा भंग करने के सुझाव को स्वीकार कर लिया है और राज्य सरकार को नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक (केयरटेकर) परिषद के रूप में काम जारी रखने का निर्देश दिया है। मुझे लगता है कि नई सरकार जल्द ही बन जाएगी। इस दौरान हम कार्यवाहक सरकार के रूप में काम करेंगे।

11 मई के बाद होगा शपथ ग्रहण समारोह

मीडिया से बात करते हुए हिमंत सरमा ने शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें संकेत मिल रहे हैं कि शपथ ग्रहण समारोह 11 मई के बाद होगा, क्योंकि हमने इस बार अपने सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया है।

हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि जेपी नड्डा और नायब सिंह सैनी को नितिन नबीन द्वारा केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और नेता कौन बनेगा, इसका फैसला विधायक दल करेगा। विधायक दल की बैठक के बाद हम फिर से लोक भवन आएंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

किस पार्टी ने जीती कितनी सीटें

विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 82 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस (INC) को 19 सीटें मिली हैं। इसके अलावा बीओपीएफ (BOPF) और एजीपी (AGP) ने 10-10 सीटों पर कब्जा किया है, जबकि एआईयूडीएफ (AIUDF) को सिर्फ 2 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

Updated on:
6 May 2026, 12:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

महात्मा गांधी की यादों से जुड़ी PMCH की ऐतिहासिक इमारत पर खतरा, INTACH ने PM मोदी और प्रशांत किशोर से लगाई बचाने की गुहार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

Jashpur News: जल्द अमीर बनने की चाह में की साढ़े 4 साल के मासूम की नृशंस हत्या, फिर निकाल लिया किडनी, फेफड़ा और आंख