राष्ट्रीय

Surat News: पुलिस की कार्रवाई के बीच वॉशरूम जाने का बहाना, खिड़की से भागने की कोशिश में होटल संचालक की मौत

Surat Police Raid: सूरत के उधना-मगदल्ला रोड स्थित होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा मारने पहुंची पुलिस की कार्रवाई के दौरान होटल संचालक की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 9:40 PM IST
Surat hotel owner death
प्रतीकात्मक तस्वीर

सूरत। उधना-मगदल्ला रोड स्थित एक होटल में देह व्यापार का पर्दाफाश करने पहुंची एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की कार्रवाई के दौरान होटल संचालक की चौथी मंजिल से गिरने से मौत के मामले में पुलिस ने सफाई दी है। पुलिस के मुताबिक होटल संचालक राजेश सिंह (42) कार्रवाई के दौरान वॉशरूम जाने का बहाना बनाकर दूसरे कमरे में गया और वहां की खिड़की से भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान पैर फिसलने से वह चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल राजेश को निकटवर्ती निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में उमरा थाने में दुर्घटना मृत्यु का अलग मामला दर्ज किया है, जिसकी जांच जारी है।

डमी ग्राहक के इशारे पर होटल में पहुंची पुलिस

सहायक पुलिस आयुक्त एनपी गोहिल ने बताया कि टीम को मंगलवार शाम गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि होटल में देह व्यापार चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम लीडर ने दो पंचों और एक डमी ग्राहक को तैयार किया। डमी ग्राहक को होटल में भेजा गया, जहां वह एक महिला के साथ कमरे में गया। तय योजना के मुताबिक ग्राहक ने मिस्ड कॉल देकर पुलिस को इशारा किया। इसके बाद टीम ने होटल में दबिश दी।

संचालक ने किया भागने का प्रयास

होटल में प्राथमिक पूछताछ और जांच के दौरान कुछ संदिग्ध सामग्री मिली। इससे वहां देह व्यापार की गतिविधियां संचालित होने की आशंका सामने आई। पुलिस टीम पंचनामा और कानूनी कार्रवाई कर रही थी, तभी होटल संचालक राजेश ने वॉशरूम जाने की बात कही। इसके बाद वह दूसरे कमरे में गया और पीछे की खिड़की खोलकर बाहर निकलने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह चौथी मंजिल से नीचे गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पहले भी इसी होटल में पकड़ा गया था देह व्यापार

गोहिल ने बताया कि होटल संचालक राजेश के खिलाफ साल 2022 में भी इसी स्थान पर देह व्यापार संचालित करने के आरोप में उमरा थाने में इमोरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। इस बार भी मृतक संचालक के खिलाफ इमोरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान रेस्क्यू कराई गई महिला से प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि वह पहली बार इस होटल में आई थी।

परिजनों को सौंपा शव, जांच जारी

मूल रूप से हरियाणा निवासी और सूरत के मगदल्ला गांव क्षेत्र में रहने वाले राजेश सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया था। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब घटनास्थल के गवाहों और आसपास के लोगों के बयान लेकर पूरे मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
18 Nov 2026, 9:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
महाभारत के अभिनेता आयुष शाह से करोड़ों रुपए की कथित धोखाधड़ी, MyFledge कंपनी के निदेशकों-परिजनों पर FIR दर्ज

Weather Update: चक्रवात अकवान ने बदला रास्ता, पश्चिम बंगाल के कई जिलों में 19 से 21 नवंबर तक भारी बारिश की चेतावनी

तिरुपरनकुंड्रम कार्तिगै दीपम विवाद: तमिलनाडु सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के आदेश पर रोक की मांग

बाला साहब की तस्वीर फाड़ने के विरोध में ठाकरे गुट आक्रामक, शिंदे और शायना एनसी के पोस्टर फाड़कर नदी में किए विसर्जित

CG Cabinet Decision: अबूझमाड़िया विद्यार्थियों के लिए रामकृष्ण मिशन स्वामी विवेकानंद कॉलेज को नियमों में दी गई छूट