राष्ट्रीय

आधार कार्ड को मोबाइल से कैसे करें लिंक, जानिए पूरा प्राॅसेस

घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए UIDAI ने इंडिया पोस्‍ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के साथ करार किया है। इसके तहत अब आप अपने घर पर पोस्टमैन को बुलाकर आधार कार्ड में मोबाइल नंबर में बदलाव करा सकते हैं। IPPB कि यह सुविधा उनकी 650 ब्रांच में उपलब्ध होगी। इस सर्विस के लिए एक लाख 46 हजार पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवक उपलब्ध होंगे।  
2 min read
• •
Updated: 5 Oct 2021, 12:54 PM IST
aadhaar-card.jpg

नई दिल्ली

मौजूदा वक्त में आधार कार्ड बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है। राशन से लेकर सिम कार्ड खरीदने तक सभी जगह आधार कार्ड की जरूरत है। यदि आपका मोबाइल नंबर बदल गया है और आप उसे आधार कार्ड में अपडेट करना चाहते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहा काम ऑनलाइन घर बैठे हो सकता है।

घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए UIDAI ने इंडिया पोस्‍ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के साथ करार किया है। इसके तहत अब आप अपने घर पर पोस्टमैन को बुलाकर आधार कार्ड में मोबाइल नंबर में बदलाव करा सकते हैं। IPPB कि यह सुविधा उनकी 650 ब्रांच में उपलब्ध होगी। इस सर्विस के लिए एक लाख 46 हजार पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवक उपलब्ध होंगे। जल्‍द ही इस सर्विस के जरिए बच्‍चों का भी आधार बनाया जाएगा।

आधार और पोस्ट ऑफिस की नई सुविधा के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट करने वाले करोड़ों लोगों को फायदा होगा। अब जिन लोगों का आधार उनके मोबाइल नंबर से रजिस्‍टर्ड नहीं है या बंद हो गया है, वे आसानी से अपने आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करा सकेंगे।

वहीं, फोन नंबर लिंक कराने के लिए आपको Aadhaar करेक्शन फॉर्म दिया जाएगा। इसमें सही जानकारी दें। यह फॉर्म संबंधित अधिकारी के पास 25 रुपए की फीस के साथ जमा करा दें। इसके बाद आपको एक स्लिप दी जाएगी। इस स्लिप में अपडेट रिक्वेस्ट नम्बर होगा। इससे आप यह चेक कर सकते हैं कि नया मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक हुआ है या नहीं।

कुछ दिनों में आपका आधार नए मोबाइल नंबर से लिंक कर दिया जाएगा। जब आपका आधार नए मोबाइल नम्बर से लिंक हो जाएगा तो, आपके उसी नंबर पर OTP आएगा। उस OTP का इस्तेमाल कर आप ऑनलाइन अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आप आधार से नया मोबाइल नंबर लिंक करने का स्टेट्स UIDAI के टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल करके भी जान सकते हैं।

Published on: