राष्ट्रीय

मिजोरम में जिलेटिन की 3000 किलो छड़ें और 100 किलो बारूद बरामद, हिरासत में 4 लोग

मिजोरम के आइजोल जिले में असम राइफल्स ने रविवार को पिछले कुछ सालों में हथियारों और गोला बारूद का सबसे बड़ा जखीरा बरामद किया। जब्त किए गए हथियारों और गोला-बारूद में तीन बंदूक, पांच राइफल, जिलेटिन की 3,000 किलोग्राम छड़ें और 100 किलोग्राम बारूद शामिल हैं।
2 min read
• •
Updated: 2 May 2022, 11:37 AM IST
MIZORAM ASSAM RIFLES
MIZORAM ASSAM RIFLES

मिजोरम के आइजोल जिले में असम राइफल्स को हथियारों और गोला बारूद का एक बड़ा जखीरा हाथ लगा है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों में सबसे बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि असम राइफल्स ने जिलेटिन की 3000 किलोग्राम छड़ें भी जब्त की है। इस सिलसिले में 4 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। गुप्त जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम ने एक खास रणनीति बनाई। इसके बाद सुरक्षा बलों की एक टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों कड़ी पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि इस नेटवर्क से कई लोग जुड़े होने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि इन से महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई
एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों की एक टीम ने आइजोल शहर से 19 किलोमीटर दक्षिण के केल्सिह गांव के पास वाहनों को रोककर की तलाशी ली गई है। इस दौरान गाड़ियों में हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया गया। एक साथ इतना सारा जखीरा देखकर एक बार तो सुरक्षा बल की टीम भी चौंक गई। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ सालों में यह सबसे बड़ा गोला बारूद का जखीरा बरामद किया है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: मौसम का मिजाज बदला, अब जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत!



बंदूकें, राइफल्स, जिलेटिन की छड़े और बारूद बरामद
इस कार्रवाई के बारे में बात करते हुए अधिकारी ने बताया कि बरामद किए गए जखीरा में हथियारों और गोला-बारूद में तीन बंदूक, पांच राइफल, जिलेटिन की 3,000 किलोग्राम छड़ें और 100 किलोग्राम बारूद शामिल हैं। ये सारी सामान दो वाहनों से जब्त किया गया है। इसके साथ 4 लोगों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- सिक्किम में दो गुटों के बीच हिंसा, फायरिंग और पथराव के बाद पुलिस ने जारी किया अलर्ट


Published on: