राष्ट्रीय

मंदिर के सामने शौच करता पकड़ा गया मुस्लिम युवक, बीजेपी नेता ने की एनकाउंटर की मांग

हैदराबाद के मलकाजगिरी में एक मंदिर के बाहर मुस्लिम युवक द्वारा शौच किए जाने के बाद भारी तनाव पैदा हो गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है और बीजेपी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

2 min read
Jan 11, 2026
मंदिर के बाहर प्रदर्शन करते लोग (फोटो - एन रामचंद्र राव एक्स अकाउंट)

तेलंगाना के हैदराबाद में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां मलकाजगिरी इलाके में स्थित कट्टामैसम्मा देवी मंदिर के सामने एक मुस्लिम युवक शौच करता हुआ पकड़ा गया है। युवक को ऐसा करता देख वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। बाद में युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद मंदिर के आसपास भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई। ऐसे में स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

ये भी पढ़ें

त्रिपुरा में भड़की सांप्रदायिक हिंसा, गुस्साई भीड़ ने घरों में लगाई आग, देर रात से इंटरनेट ठप

लोगों ने मंदिर के बाहर किया धरना प्रदर्शन

घटना के बाद स्थानीय बीजेपी और बजरंग दल के नेताओं समेत कई लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने इस घटना की कड़ी आलोचना करते हुए इसके खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इसे जानबूझकर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश बताया। उन्होंने दावा किया कि हिंदू मंदिरों के आसपास कई बार ऐसी घटनाएं हुई है। लोगों ने इसे हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बताते हुए मंदिर के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

घटना सामने आने के बाद इलाके में काफी तनाव बढ़ गया था। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ कर उसके साथ मारपीट की। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थिति को काबू में लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ा और वहां मौजूद लोगों के साथ समझाइश कर उन्हें शांत करवाया। इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए मंदिर और उसके आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एन रामचंद्र राव भी मौके पर पहुंचे

खबरों के मुताबिक, मंदिर के पास शौच करने वाला युवक एक स्थानीय निवासी है। हालांकि पुलिस ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। मामला सामने आने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एन रामचंद्र राव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए सरकार को इस तरह की घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया। राव ने आरोप लगाया कि सरकार हिंदुओं के खिलाफ होने वाली इस तरह की घटनाओं को रोकने में असफल रही है। राव ने बाद में इसे लेकर एक्स पर भी एक पोस्ट शेयर किया और मंदिर के पास शौच करने वाले युवक के एनकाउंटर की मांग की। साथ ही राव ने इस मामले पर कांग्रेस और BRS पार्टी समेत मीडिया की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।

Published on:
11 Jan 2026 01:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर