राष्ट्रीय

‘मैं भगोड़ा हो सकता हूं,चोर नहीं’, भारत आने को तैयार विजय माल्य, पॉडकास्ट में बोले – 6203 का बकाया, सरकार ने 14001 करोड़ वसूले

बैंकों का कर्ज चुकाए बिना विदेश भागे माल्या ने राज शमानी के साथ करीब चार घंटे के पॉडकास्ट में कहा कि वह अचानक देश से नहीं भागे बल्कि तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली को बताकर तय विदेश दौरे पर गए थे।
less than 1 minute read
Jun 07, 2025
Feature image
लंदन में बैठा भगोड़े कारोबारी विजय माल्या (photo - ANI)

करीब 9000 करोड़ की बैंक लोन धोखाधड़ी के बाद लंदन में बैठे भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने कहा है कि वह चोर नहीं हैं, मुझे भगोड़ा फिर भी कहा जा सकता है क्योंकि मैं 2016 के बाद भारत नहीं लौटा। उन्होंने कहा यदि उन्हें अपने देश में निष्पक्ष सुनवाई और सम्मानजनक जीवन का आश्वासन दिया जाता है तो वह भारत लौटने पर गंभीरता से विचार करेंगे।

बैंकों का कर्ज चुकाए बिना विदेश भागे माल्या ने राज शमानी के साथ करीब चार घंटे के पॉडकास्ट में कहा कि वह अचानक देश से नहीं भागे बल्कि तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली को बताकर तय विदेश दौरे पर गए थे। वह कुछ कारणों से स्वदेश नहीं लौट पाए और बाद में उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया। माल्या ने कहा कि उन पर किंगफिशर को बचाने के लिए लिया गया 6203.35 करोड़ रुपए का कर्ज बकाया था लेकिन खुद भारत सरकार के मुताबिक 14001 करोड़ रुपए वसूले जा चुके हैं।

पॉडकास्ट में माल्या ने कंपनी को नहीं बचा पाने के लिए किंगफिशर एयरलाइंस के कर्मचारियों से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि 2008 में मंदी के चलते किंगफिशर संकट में थी और वह उसका संचालन कम करना चाहते थे। अपने संकट को उन्होंने तत्कालीन वित्त मंत्री प्रणब मुकर्जी के साथ साझा कर संचालन कम करने की अनुमति चाही थी लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना किया कि बैंक आपकी मदद करेंगे।

Updated on:
07 Jun 2025 07:48 am
Published on:
07 Jun 2025 07:48 am
Also Read
View All
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के जश्न में उमर खालिद के समर्थन का मामला, पणजी में 2 युवक हिरासत में

Kargil Vijay Diwas: जब अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था- पाकिस्तान कल का सूरज नहीं देख पाएगा, नवाज शरीफ के छूट गए थे पसीने

Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्रों की ऐतिहासिक जीत, अब NTA पर बैन और सख्त कानून की मांग: NSUI

‘उन लोगों से माफी मांगता हूं, जिन्हें धन्यवाद नहीं कह पाया’, CJP प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद अभिजीत दीपके ने जारी किया नया वीडियो

Delhi Metro के सभी स्टेशन यात्रियों के लिए फिर से खुल गए, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आया गृह मंत्री अमित शाह का बयान