राष्ट्रीय

इधर मत देखो पाकिस्तान- हिजाब विवाद पर ओवैसी ने मलाला का जिक्र करते हुए चेताया

Hijab Row: असदुद्दीन ओवैसी ने कहा 'पाकिस्तान के कई मंत्री हिजाब विवाद पर टिप्पणी कर रहे हैं उन्हें पहले अपना सिस्टम सही करना चाहिए।
1 minute read
• •
Updated: 10 Feb 2022, 11:42 AM IST
'Idhar mat dekho', Owaisi mentions Malala to target Pakistan
'Idhar mat dekho', Owaisi mentions Malala to target Pakistan

Hijab Row: पाकिस्तान ने भारत के आंतरिक मामलों में एक बार फिर से अपनी टांग अड़ाई है। ऐसे में असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को आईना दिखाया है और उसे सख्त चेतावनी भी दी है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा 'पाकिस्तान के कई मंत्री हिजाब विवाद पर टिप्पणी कर रहे हैं उन्हें पहले अपना सिस्टम सही करना चाहिए। मलाला पर पाकिस्तान में ही हमला हुआ था और उसे पाकिस्तान छोड़कर जाना पड़ा था। पाकिस्तान का संविधान एक गैर-मुस्लिम को पीएम बनने की अनुमति नहीं देता है।'

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'पाकिस्तान को मेरी सलाह है की वो 'इधर मत देखे'। तुम्हारे घर में दुनियाभर की समस्याएं हैं उनको देखो। ये हमारा आंतरिक मामला है। हमारी समस्या में अपनी टांग मत अड़ाओ अन्यथा परिणाम तुम्हें ही भुगतना पड़ेगा।'

बता दें कि पाकिस्तान के बड़बोले विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने हिजाब विवाद टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि "भारत में मुस्लिम लड़कियों को शिक्षा से वंचित करना मौलिक मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। ऐसी किसी भी मूलभूत अधिकार से किसी को विमुख करना और उन्हें हिजाब पहनने को लेकर आतंकित करना दमनकारी नीति है। दुनिया को ये समझना चाहिए कि मुसलमानों का दमन भारत के प्लान का हिस्सा है।"

हिजाब विवाद पर पाकिस्तान की सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद हुसैन ने भी टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि 'भारतीय समाज अस्थिर नेतृत्व में तेजी से गिर रहा है।'

बता दें कर्नाटक के एक स्कूल में क्लास में हिजाब पहनकर बैठने की अनुमति को लेकर कई छात्राओं ने प्रोटेस्ट करना शुरू किया था जो अब बड़ा रूप ले चुका है। अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच गया है।

यह भी पढ़े - जानें क्या है हिजाब विवाद, क्या कहते हैं नियम, यूपी तक पहुंची विवाद की आंच

Updated on:
10 Feb 2022, 11:42 AM IST
Published on:
Also Read
View All
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हरियाणा से एक और महिला गिरफ्तार, अब तक 13 आरोपी हिरासत में

राहुल गांधी और गांधी परिवार के विदेश संबंधों पर सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सियासी तकरार

महाराष्ट्र में सराफा कारोबारी का फिल्मी अंदाज में अपहरण, पुलिस ने कार पकड़ी तो तेलंगाना का निकला कनेक्शन

जनप्रतिनिधियों से पूछे बिना प्रशासन ने लिया फैसला, दीया मिर्जा के वीडियो पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम का बयान

राहुल गांधी को CM देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, जब दादी संविधान नहीं बदल पाईं तो आप क्या कर लेंगे?