राष्ट्रीय

IMD Alert: देशभर में बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

IMD Monsoon Update: IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 26 से 29 मई के बीच केरल, माहे और लक्षद्वीप में व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

2 min read
May 26, 2026
मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट किया जारी

IMD Alert: मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। IMD के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों में अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कई जगहों पर बारिश की भी संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें

गर्मी बरसाएगी ‘आसमान से आग’: अगले 5 दिन इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव अलर्ट

इन जगहों पर होगी हल्की से मध्यम बारिश

IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 26 से 29 मई के बीच केरल, माहे और लक्षद्वीप में व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती हैं।

इसके अलावा तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। महाराष्ट्र के तटीय इलाकों और गोवा में 26 से 28 मई के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जबकि मध्य महाराष्ट्र में 27 और 28 मई को बारिश होने की संभावना है।

कर्नाटक में तेज आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

IMD ने कर्नाटक के लिए तेज आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 26 से 29 मई के बीच 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, 27 मई को उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। इससे पहले कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र ने तटीय और पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई थी।

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना

IMD के मुताबिक, असम और मेघालय में 26 और 27 मई को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 28 से 31 मई तक इन राज्यों और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 26, 30 और 31 मई को कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत को गर्मी से राहत के संकेत

इस समय उत्तर भारत गर्मी और लू का सामना कर रहा है, लेकिन मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक इससे जल्द ही राहत मिल सकती है। IMD ने 27 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 28 और 29 मई को तेज आंधी और थंडरस्क्वॉल की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 28 से 31 मई के बीच कुछ दिनों तक ऐसे मौसम की स्थिति बनी रह सकती है।

ये भी पढ़ें

Nautapa 2026: आज से नौतपा शुरू, भीषण गर्मी के बीच होगी आंधी-बारिश, मानसून का आया अपडेट, राजस्थान में IMD अलर्ट जारी
Published on:
26 May 2026 11:12 am
Also Read
View All