राष्ट्रीय

पति को था अफेयर का शक, हत्या का बनाया प्लान, फिर बीच सड़क पर पत्नी का रेता गला

Bengaluru Murder Case: कृष्णप्पा ने पहले ही अपनी पत्नी की हत्या का प्लान बना रखा था। उसने दो नए चाकू खरीदे और घर से थोड़ी दूर पत्नी के लौटने का इंतजार कर रहा था।

2 min read
Apr 06, 2025
Feature image
File Image

Bengaluru murder: बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना अफेयर के शक के चलते हुई। पुलिस के अनुसार, 43 वर्षीय कृष्णप्पा ने अपनी 35 साल की पत्नी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। यह वारदात शुक्रवार शाम को इलेक्ट्रॉनिक सिटी के पास चिक्काथोगुरु रोड पर हुई, जब महिला अपने काम से घर लौट रही थी।

पत्नी पर था अफेयर का शक

कृष्णप्पा और उसकी पत्नी पिछले चार साल से अलग रह रहे थे, क्योंकि पति को अपनी पत्नी के अवैध संबंधों पर शक था। इस शक के चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना के दिन कृष्णप्पा ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। 

पत्नी की हत्या का बना रखा था प्लान

कृष्णप्पा ने पहले ही अपनी पत्नी की हत्या का प्लान बना रखा था। उसने दो नए चाकू खरीदे और घर से थोड़ी दूर पत्नी के लौटने का इंतजार कर रहा था। इसके बाद पति ने पत्नी पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। हालांकि इस दौरान शारदा ने भागने की भी कोशिश की लेकिन कृष्णप्पा ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे वह गिर गई। 

पुलिस ने किया गिरफ्तार

वारदात के बाद पति मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने कुछ देर बाद ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

दोनों की 17 साल पहले हुई थी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कृष्णप्पा और शारदा की 17 साल पहले शादी हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। एक बच्चे की उम्र 15 साल तो दूसरे की 12 साल है। पुलिस के मुताबिक कृष्णप्पा अपनी पत्नी शारदा पर शक करता था। उसे लगता था कि शारदा का किसी से अफेयर चल रहा है।

शराब पीने का आदी था कृष्पप्पा

कृष्णप्पा शराब पीने का आदी था। गौरतलब है कि कृष्णप्पा ने हमले से पहले शराब पी थी और वह नशे में था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब उसने हमला किया तो वह मुश्किल से खड़ा हो पा रहा था। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसने शारदा पर कई बार वार किया, जिससे वह खून से लथपथ हो गई। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Published on:
06 Apr 2025 05:42 pm