Bihar Crime: बिहार में बीजेपी नेता की बेटी पर एसिड अटैक हुआ है। घटना शनिवार की रात की है, जब पीड़िता अपने घर में सो रही थी, तभी बदमाश घर के अंदर घुसे और खिड़की से तेजाब फेंककर उसे जख्मी कर दिया। पूरी घटना बेगूसराय जिले के बखरी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड- 23 की है।