Bihar Politics: लोकसभा और राज्यसभा से वक्फ संशोधन विधेयक पास हो गया है। अब यह विधेयक राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद यह कानून बन जाएगा। संसद से वक्फ संशोधन विधेयक पास होने के बाद देश में कई जगहों पर मुसलमानों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसी बीच बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने वालों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने वाले देशद्रोही है।