बता दें कि वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करना सीएम नीतीश कुमार को भारी पड़ गया है। इससे पार्टी के मुस्लिम नेता नाराज हो गए और कई मुस्लिम नेताओं ने एक के बाद एक इस्तीफा दिया। उन्होंने नीतीश कुमार पर विश्वासघात करने का भी आरोप लगाया है। विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम नेताओं की नाराजगी और इस्तीफे से जेडीयू परेशानी में है, क्योंकि इससे पहले मुस्लिम संगठनों ने सीएम नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी का भी बायकॉट किया था।