राष्ट्रीय

‘योगी’ की राह पर चली इस राज्य की कांग्रेस सरकार, जानिए क्या है पूरा मामला

Himachal News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के दुकानदारों को नेम प्लेट लगाने वाला आदेश अब कांग्रेस सरकार (Congress) को भी भा गया है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की कांग्रेस सरकार ने रेहड़ी-पटरी वालों को नेमप्लेट लगाने के लिए कहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Sep 2024, 7:30 PM IST
Feature image

Himachal Pradesh Name Plate: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के दुकानदारों को नेम प्लेट लगाने वाला आदेश अब कांग्रेस सरकार (Congress) को भी भा गया है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की कांग्रेस सरकार ने रेहड़ी-पटरी वालों को नेमप्लेट लगाने के लिए कहा है। अब हिमाचल प्रदेश में रेहड़ी पटरी पर मालिक की आईडी लगाई जाएगी ताकि लोगों को कोई परेशानी ना हो। प्रदेश के शहरी विकास विभाग और नगर निगम की बैठक में इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह जानकारी मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने दी है।

विक्रमादित्य सिंह ने दी जानकारी

शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जानकारी देते हुए कहा हमने शहरी विकास विभाग और नगर निगम के साथ बैठक की। इस बैठक में स्वच्छ खाद्य पदार्थ की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए स्ट्रीट वेंडर के लिए एक फैसला लिया गया है। खासकर खाद्य पदार्थ बेचने वालों के लिए। लोगों ने अपनी चिंता और शंकाएं व्यक्त की थी। इस पर विचार करते हुए हमने यूपी की तरह एक समान नीति लागू करने का निर्णय लिया है। जिसमें यह अनिवार्य कर दिया है कि विक्रेताओं को अपना नाम और आईडी दिखानी होगी। अब हर दुकानदार और रेहड़ी-पटरी वाले को अपना पहचान पत्र दिखाना होगा।

सीएम योगी की फोटो वाली खबर की शेयर

हिमाचल सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को सोशल मीडिया पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो वाली खबर शेयर की। इसके साथ ही लिखा कि हिमाचल में यूपी की तरह सभी रेस्टोरेंट और फास्टफूड ठेले पर उसके मालिक की नेमप्लेट लगाई जाएगी, जिससे किसी को भी कोई परेशानी नहीं हो। इसके लिए शहरी विकास और नगर निगम की बैठक में निर्देश जारी कर दिए हैं।

Updated on:
25 Sep 2024, 7:30 PM IST
Published on: