
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi: मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत(Kangana Ranaut) ने हाल ही में तीन कृषि कानूनों को लेकर बयान दिया था। उन्होंने सरकार से तीन कृषि कानूनों को वापस लाने की मांग की थी। कंगना के इस बयान के बाद एक बार फिर राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है। अब कंगना के इस बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पलटवार किया है। राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने कंगना के बयान पर पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर भी निशाना साधा है। उन्होंने बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार की नीति कौन तय कर रहा है? एक भाजपा सांसद या प्रधानमंत्री मोदी?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर एक वीडियो संदेश के साथ एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा कि सरकार की नीति कौन तय कर रहा है? एक भाजपा सांसद या प्रधानमंत्री मोदी? 700 से ज़्यादा किसानों, खास कर हरियाणा और पंजाब के किसानों की शहादत ले कर भी भाजपा वालों का मन नहीं भरा। INDIA हमारे अन्नदाताओं के विरुद्ध भाजपा का कोई भी षडयंत्र कामयाब नहीं होने देगा - अगर किसानों को नुकसान पहुंचाने के लिए कोई भी कदम उठाया जाएगा तो मोदी जी को फिर से माफी मांगनी पड़ेगी।
राहुल गांधी ने पीएम मोदी से सवाल पूछा कि पीएम मोदी जी, कृपया आप इसके बारे में स्पष्टीकरण दें। आप इस तरह के बयान के खिलाफ है या फिर कोई ऐसा ही इरादा है? क्या आप काले कानूनों को लागू करने जा रहे हैं? राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे अन्नदाताओं के खिलाफ बीजेपी की तरफ से फिर कोई षड्यंत्र किया गया तो इंडिया गठबंधन एकजुट होकर उसे कभी कायमयाब नहीं होने देगा।
Published on:
25 Sept 2024 06:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
