राष्ट्रीय

पत्नी को थप्पड़ मारना पड़ा पति को भारी, गुस्से में काट दिया प्राइवेट पार्ट, हालत नाजुक

झारखंड में पति और पत्नी के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया।
2 min read
Aug 18, 2025
न्यायिक आदेश पर भेजा गया जेल (Photo source- Patrika)
न्यायिक आदेश पर भेजा गया जेल (Photo source- Patrika)

Jharkhand Crime: झारखंड के लोहरदगा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पति और पत्नी के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद में पति ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया। इससे पत्नी आक्रोशित हो गई और पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पूरा मामला जुरिया गांव का बताया जा रहा है।

दोनों के बीच हुई कहासुनी

बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लग गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद पति ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया। इससे पत्नी गुस्सा हो गई और पति का प्राइवेट पार्ट दिया। 

व्यक्ति की हालत हुई गंभीर

इससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए रांची रिम्स अस्पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही है। 

दोनों के बीच होता था विवाद

गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था, लेकिन इस बार मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। अधिक खून बहने से व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुआ है। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। 

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटना

झारखंड में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी इस तरह की घटना सामने आ चुकी है। दरअसल, पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में पत्नी ने घरेलू विवाद में पति के सिर, प्राइवेट पार्ट और अन्य हिस्सों पर ईंट से वार किए। जिससे पति की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया था। 

Updated on:
18 Aug 2025 04:01 pm
Published on:
18 Aug 2025 04:01 pm