राष्ट्रीय

Independence Day 2022: घर बैठे हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट कर सकते हैं डाउनलोड, जानें कैसे

Har Ghar Tiranga Campaign: यदि आपने भी हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लिया है और ऑनलाइन Registration किया है तो आप हर घर तिरंगा से जुदा सर्टिफिकेट आसानी से इसकि आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको फॉलो करना है आसान से स्टेप ...

2 min read
Aug 14, 2022
har_ghar_tiranga_.jpg
Independence Day 2022: Know how To Download Your Har Ghar Tiranga Certificate Online

Independence Day 2022: आजादी के 75वें वर्ष में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो चुकी है। देशभर में मंत्रियों से लेकर दिग्गज व्यापारियों और फिल्मी सितारों तक सभी इसका हिस्सा बन रहे हैं। आम जनता भी इस अभियान में पीछे नहीं है। लोग सोशल मीडिया के साथ साथ अपने घर पर तिरंगा फहरा रहे हैं और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त कर रहे हैं। कई लोगों ने बढ़-चढ़कर Har Ghar Tiranga के तहत Registration भी कराया है। यदि आपने हर घर तिरंगा अभियान के तहत Har Ghar Tiranga Registration किया है तो आप आसानी से इसका सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।


बता दें कि इस अभियान के रजिस्ट्रेशन का प्रोसीजर 22 जुलाई से ही शुरू हो गया था। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपको अपने घर पर या आसपास तिरंगा झंडा फहराना है और इसे harghartiranga.com या अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करना है। इसके बाद आपकी फोटो आधिकारिक वेबसाइट पर आपको दिखाई देगी। इसके बाद आप इसका सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं जिसके लिए आपको आसान से स्टेप फॉलो करने हैं।


1. Har Ghar Tiranga की आधिकारिक वेबसाइट https://harghartiranga.com/ पर जाएं।
2. यहाँ होम पेज पर आपको ‘Pin A Flag' ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा। उसपर क्लिक करें
3. अपना नाम लिखें और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें
4. अब ‘Next’ पर क्लिक करें
5. इस वेबसाइट को अपनी लोकेशन का एक्सेस के लिए अनुमति दें और अपनी लोकेशन दर्ज करें।
6. इसके बाद ‘Thankyou for your participation’ का कैप्शन आपके स्क्रीन पर आएगा और आपके डिवाइस पर सर्टिफिकेट आ जाएगा जिसपर आपका नाम भी लिखा होगा
7. डाउनलोड पर क्लिक करें और इसे PNG फॉर्मैट में अपने सिस्टम में सेव कर लें।

यह भी पढ़े- Independence Day 2022: लालकिला छावनी में तब्दील, जमीन से आसमान तक ड्रोन से निगरानी

Updated on:
14 Aug 2022 04:24 pm
Published on:
14 Aug 2022 04:16 pm
Also Read
View All
Meenakshi Natarajan: सुप्रीम कोर्ट के नामांकन रद्द मामले में फैसले पर मीनाक्षी नटराजन का पहला रिएक्शन, बोलीं- ‘चाहे डेमोक्रेसी हारेगी या जीतेगी’

सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिलने पर कांग्रेस की नई रणनीति, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा-अब हाई कोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

‘बोलने की आजादी नहीं है, ममता बनर्जी सुनती नहीं हैं’, TMC के बागी सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने तोड़ी चुप्पी

Child Murder: महिला वकील ने लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर 5 साल की बेटी का किया कत्ल

Huge Hemp Seized: छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर पकड़ाया 1 ट्रक गांजा, 10 करोड़ है कीमत, UP का सरगना समेत 2 गिरफ्तार, ओडिशा से है कनेक्शन