रतलाम. रतलाम जिले में हर घर तिरंगा अभियान की 13 अगस्त से पूर्णउत्साह के साथ शुरुआत हुई। अभियान के तहत जिले भर में दुकानों, प्रतिष्ठानों, मकानों इत्यादि स्थानों पर शान के साथ तिरंगा फहराया जा रहा है। जिले में जिधर भी देखो उधर तिरंगा ही नजर आ रहा है। जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारी, कर्मचारी और व्यापक संख्या में आम नागरिक हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन का रूप दे चुके हैं। सब्जी वाले, फल वाले अन्य दुकानों वाले, कार्यालयों पर, प्रतिष्ठानों पर अन्य स्थानों पर तिरंगा झंडा फहराया जा रहा है। मुख्य बाजारों, कालोनियों, मोहल्लों से लेकर आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में तिरंगा फहराते हुए नजर आ रहा है।