सात हजार मेहमान करेंगे शिरकत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल लाल किले की प्राचीर से देश को संबाधित करेंगे। पुलिस के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में लगभग सात हजार मेहमान शामिल होंगे। स्मारक के आसपास दस हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। लाल किला परिसर में खाना, पानी की बोतलें, रिमोट से नियंत्रित कार की चाबियां, धूम्रपान का लाइटर, बक्से, हैंडबैग, कैमरा, दूरबीन, छाता और इसी तरह की वस्तुओं की अनुमति नहीं होगी।