दिल्ली के ये 8 मार्ग रहेंगे बंद
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर राजधानी में वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यातायात संबंधी परामर्श जारी किए थे। दिल्ली पुलिस के एडवाइजरी के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस पर नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और नेताजी सुभाष मार्ग की ओर जाने वाला इसका लिंक रोड, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड और आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर तक बाहरी रिंग रोड समेत कुल आठ सड़कें आम लोगों के वाहनों के लिए बंद रहेंगी।