खंडवा. जिले में आजादी का 75वां अमृत महोत्व धूमधाम से मनाए जाने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उल्लास दिखने लगा है। जिला प्रशासन की इस कोशिशों पर लोगों की भागीदारी बढ़ने लगी है। शहर से गांव तक सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं की अगुवाई में सइकिल, बाइक रैली और मानव श्रृंखला बनाकर लोगों से इस अभियान का हिस्सा बनने लगे हैं। सभी 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही रंगोली में राष्ट्रीय ध्वज बनाकर लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बच्चे हों या बुजुर्ग सभी इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।