Independence Day 2022 : आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारत में जगह-जगह सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन भी तिरंगा फहराया जाता है। हालांकि तिरंगा फहराने का यह रिवाज पहले से ही चला आ रहा है। 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस और 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस को लेकर कई लोगों में काफी कंफ्यूजन रहता है। दोनों के झंड़ा फहराने के नियम अलग अलग होते है।