अशरफ कुरैशी नामक एक यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्हें कह दो ये ज़र्रे अम्न की तब्लिग करते हैं, वो पागल मदरसों की रेत को बारूद लिखता हैं, मदरसा जमीयत (मेवात) के स्टूडेंट्स की तिरंगा यात्रा। नूंह-मेवात के कांग्रेस विधायक चौधरी आफताब आलम ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि आजादी की लड़ाई में मदरसों का ऐतिहासिक योगदान रहा, मदरसों से अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन चलाए गए, जिससे उनकी जड़ें हिल गईं। देश सबकी साझी कोशिशों से आजाद हुआ, स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई, एकता व भाईचारे की अनूठी मिसाल थी, जो इतिहास में दर्ज है। मेवात के मदरसे की खूबसूरत वीडियो।