राष्ट्रीय

Delhi Protest: हिरासत में लिए जाने के बाद भाजपा पर उखड़ा प्रियंका गांधी का गुस्सा, कहा- अब इस सरकार को हटाना ही होगा

Rahul Gandhi: बस में सवार इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं को Delhi Police ने उतार दिया है। अब सभी सांसद और नेता पैदल जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे हैं।
2 min read
• •
Oct 07, 2026
INDIA Bloc Protest
INDIA गठबंधन के नेता अब पैदल जंतर मंतर की ओर बढ़ रहे हैं। (फोटो-IANS)

INDIA Bloc Protest: दिल्ली में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पहुंचने से रोकने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने भारी सुरक्षा बल तैनात किया है। जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात की गई है।

पुलिस ने इंडिया गठबंधन की बसों को रोक दिया है। इसके बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी और अन्य सभी नेताओं को पुलिस ने बस से उतार दिया है। इस बीच प्रदर्शन स्थल से महिला पुलिस कर्मियों ने प्रियंका गांधी को जबरन हटाया है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के अन्य सांसदों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस जंतर-मंतर के पास से ले जा रही है।

'सरकार को अब हटाना ही पड़ेगा'

हिरासत में लेने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि इस सरकार को अब हटाना ही पड़ेगा। इसके अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार ने संविधान के सारे नियम और सिद्धांत तोड़ दिए हैं।

उन्होंने कहा कि कल से हमारी मांग सिर्फ ये है कि हम चुनाव आयोग से मिलना चाहते है, लेकिन सरकार इतनी डरपोक है कि ये हमें मिलने नहीं दे रही। पुलिस के हिरासत में लेने पर उन्होंने कहा कि यह ऑर्डर पुलिस का नहीं बल्कि मोदी सरकार का है।

उन्होंने कहा- पुलिस को मजबूरी में इसे मानना पड़ रहा है। उन्होंने देशवासियों से भी अपील की है कि अब इस सरकार को हटाना पड़ेगा, अगर आप इस सरकार को नहीं हटाएंगे, तो ये देश खाई में चला जाएगा।

पुलिस बस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंचर कर दिया

इस बीच, राहुल गांधी को ले जा रही पुलिस बस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंचर कर दिया। इसके अलावा, नई दिल्ली में जंतर-मंतर जाने से रोके जाने के बाद, विपक्षी सांसदों ने शांगरी-ला होटल के पास गोलचक्कर पर धरना दिया।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा संविधान की एक प्रति लिए सड़क पर बैठी हैं, उनके आस-पास राहुल गांधी तथा नेताओं, समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों की भारी भीड़ मौजूद है। बाद में पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई अन्य सांसदों को ज़बरदस्ती वहां से हटाया और हिरासत में ले लिया।

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

प्रियंका गांधी ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाएं है उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनको जबरण सड़क पर पटक दिया। उन्होंने कहा कि जो सांसद सिर्फ चुनाव आयोग से मिलना चाहते हैं, उनके साथ ये ऐसा बर्ताव करते हैं। पुलिस सांसदों के साथ मारपीट कर रही है। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों पर जगह-जगह से नोचने का आरोप भी लगाया है।

सड़क पर लेटी प्रियंका गांधी

जंतर-मंतर की ओर विरोध प्रदर्शन के लिए जा रहे INDIA गठबंधन के सांसदों को पुलिस द्वारा रास्ते में ही रोक दिया गया। सांसदों की बस रोके जाने के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित महिला सांसदों ने सड़क पर लेट गई हैं। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह तरीका बिल्कुल सही नहीं है और देखा जा सकता है कि प्रशासन क्या कर रहा है।

कश्मीर से मलयाली तक सभी सांसद शामिल

बस से उतरते हुए सीपीआई(एम) सांसद जॉन ब्रिटास ने विपक्ष की एकजुटता जाहिर करते हुए कहा कि कश्मीरी से लेकर मलयाली तक सभी सांसद यहां एक साथ खड़े हैं और ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए एकजुट हैं। वहीं, आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह तो बस शुरुआत है, अब न केवल ज्ञानेश कुमार बल्कि यह पूरी सरकार जाने वाली है। उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वे भारत की आत्मा और भारत के लोकतंत्र पर लाठीचार्ज कर रहे हैं।

Updated on:
07 Oct 2026 07:37 pm
Published on:
07 Oct 2026 06:06 pm
Also Read
View All