पुलिस के अनुसार, सेंट्रल विस्टा इलाका पूरी तरह से नो-प्रोटेस्ट जोन में आता है। इस इलाके में इंडिया गेट, सी-हेक्सागन, मानसिंह रोड, जनपथ, राजपथ और आसपास के लॉन शामिल हैं। ऐसे में यहां प्रदर्शन, धरना और आंदोलन की अनुमति नहीं है। इसलिए पुलिस ने संबंधित सभी लोगों से इन निर्देशों का पालन करने को कहा है।