7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अब जंतर-मंतर पर होगा आंदोलन, जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, डटे रहेंगे’, INDIA ब्लॉक की मीटिंग के बाद खरगे का आया बयान

india bloc protest: CEC के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को लेकर अब INDIA गठबंधन के सांसद आज जंतर-मंतर पर धरना देंगे। खड़गे ने कहा कि मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
2 min read
Google source verification
Mallikarjun Kharge

प्रदर्शन के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे (फोटो-IANS)

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर किए जा रहे इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर बड़ी अपडेट सामने आई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि अब गठबंधन के सभी नेता जंतर-मंतर पर धरना देंगे। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हम इस तरह के विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।

जंतर-मंतर पर होगा धरना

इंडिया गठबंधन के सांसदों के लिए लंच मीटिंग का आयोजन जनपथ स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट में किया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडिया गठबंधन के सांसदों के लिए लंच बैठक की मेजबानी की। इसके बाद उन्होंने बताया कि विपक्षी सांसद आज जंतर-मंतर पर धरना देंगे। खरगे ने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक इस तरह का प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। बैठक के बाद कांग्रेस सांसद बसों में सवार होकर आगे रवाना हुए। कांग्रेस सांसद शफी परंबिल ने कहा कि प्रदर्शन जारी रहेगा।

नरेद्र मोदी पर लगाए आरोप

जंतर मंतर पर प्रदर्शन की जानकारी देने के बाद खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जो भी कर रहा है, उसके पीछे नरेंद्र मोदी हैं।

उन्होंने नरेंद्र मोदी पर लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सभी विपक्षी पार्टी के लोग मिलकर देश के लोगों को बताना चाहते हैं कि उनका अधिकार छीना जा रहा है।

उन पर दर्ज हुई FIR को लेकर उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हमारे ऊपर कितने भी केस कर दिए जाएं, हम डरने और रुकने वाले नहीं हैं।

बसों से निकले कांग्रेस सांसद

विपक्षी सांसदों की बैठक और लंच के बाद कांग्रेस सांसद बसों में सवार होकर जंतर-मंतर की ओर बढ़े। बस में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य सांसद सवार हुए। विपक्षी सांसदों के इस कार्यक्रम के तहत आज जंतर-मंतर पर धरना देने की तैयारी है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग